समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 30 दिसंबर



2012 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत।

2008 - सूर्यशेख गांगुली ने 46वां राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन का खिताब जीता।

2006 - पूर्व कथित इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन को फाँसी पर लटकाया गया।

2001 - लश्कर-तैयबा के संस्थापक नेता हाफ़िज़ मोहम्मद को पाकिस्तान में गिरफ़्तार किया गया; महमूद अज़हर को जेल भेज दिया गया है.

2000 - जनरल उमर-इल बाशिल सूडान के दोबारा राष्ट्रपति चुने गए, कोलंबिया को दुनिया का सबसे हिंसक और खतरनाक देश घोषित किया गया।

1996 - ग्वाटेमाला में 36 वर्ष से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हुआ।

1979 - पश्चिम अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अपनाया।

1975 - अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।

1949 - भारत ने चीन को मान्यता दी।

1943 - स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारतीय स्वतंत्रता ध्वज फहराया।

1922 - रूस की राजधानी मॉस्को के बोल्शोई थिएटर में सोवियत संघ की स्थापना की आधिकारिक घोषणा की गई।

1703 - जापान की राजधानी टोक्यो में आये भूकंप में 37,000 लोगों की मौत।