इतिहास की नजर में - 15 मई
इस पोस्ट में पढ़िए 15 मई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 15 मई

15 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
- 1701 - स्पेनिश उत्तराधिकार युद्ध शुरू हुआ।
- 1718 - जेम्स पक्ले ने दुनिया की पहली मशीन गन बनाई।
- 1730 - रॉबर्ट वाल्पोल ब्रिटेन के प्रथम प्रभावी प्रधानमंत्री बने।
- 1788 - ऑस्ट्रेलियाई सीमावर्ती युद्ध शुरू हुए।
- 1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।
- 1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1829 - डेमियन साइरिल ने एस्त्रियन नामक उपकरण का पेटेंट कराया।
- 1851 - पहली ऑस्ट्रेलियाई गोल्ड रश की घोषणा की गई।
- 1858 - रॉयल इटालियन ओपेरा कोवेन्ट गार्डन लंदन में खोला गया।
- 1873 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग करने का प्रस्ताव पारित।
- 1878 - टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई।
- 1891 - फिलिप्स एंड कंपनी की स्थापना हॉलैंड में हुई।
- 1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना हुई।
- 1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा शुरू हुई।
- 1925 – पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट अखबार शुरू हुआ।
- 1930 - पहली महिला एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने उड़ान भरी।
- 1935 – मास्को मेट्रो को आम लोगों के लिए खोला गया।
- 1939 - 'अलविदा श्री चिप्स' फिल्म का ब्रिटेन में प्रीमियर हुआ।
- 1940 – मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की स्थापना कैलिफोर्निया में हुई।
- 1948 – ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ 721 रन बनाए।
- 1955 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1957 – ब्रिटेन ने पहले हाइड्रोजन बम परीक्षण की घोषणा की।
- 1958 – भारत में उपहार कर लागू हुआ।
- 1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक 3 लॉन्च किया।
- 1974 – इजरायल में 16 किशोरियां बंधक बनीं, मौत हुई।
- 1985 - एफबीआई ने जॉन एंथनी वाकर को जासूसी के लिए गिरफ्तार किया।
- 1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से सैनिक वापस बुलाने शुरू किए।
- 1991 - एडिथ क्रेसन फ्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 1993 – संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस घोषित किया।
- 1995 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
- 1995 - एलीसन गारग्रीब्स बिना ऑक्सीजन सिलिंडर एवरेस्ट पहुंचीं।
- 1999 - कुवैत सरकार ने महिलाओं को मताधिकार दिया।
- 2001 - इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत मिला।
- 2002 - यूएन ने इराक पर प्रतिबंधों को मंजूरी दी।
- 2003 - ब्रुसेल्स कोर्ट में अमेरिकी जनरल पर युद्ध का मुकदमा दायर।
- 2004 - आर्सेनल प्रीमियर लीग में बिना हारे चैंपियन बना।
- 2005 - 20 वर्षों बाद भारत का विमान कनाडा पहुंचा।
- 2008 - मंजूला सूद ब्रिटेन की पहली एशियाई महिला मेयर बनीं।
- 2008 - श्रीलंका ने लिट्टे पर प्रतिबंध दो साल बढ़ाया।
- 2008 – कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह को वैध ठहराया।
- 2013 – इराक में हिंसा में 389 लोगों की मौत।
- 2019 - कैलास को विश्व धरोहर की अंतरिम सूची में शामिल किया गया।
- 2019 - क्लॉड मोनेट की पेंटिंग 11 करोड़ डॉलर में बिकी।
- 2019 - कामी रिता शेरपा ने 23वीं बार एवरेस्ट चढ़ाई की।
- 2020 - विश्व बैंक ने भारत को 1 अरब डॉलर की सहायता मंजूर की।
- 2020 - म्यांमार सेना ने भारत को 22 उग्रवादी सौंपे।
- 2021 - इजरायल ने गाजा पर हवाई हमले किए, 10 की मौत।
- 2021 - चीन ने मंगल पर अपना रोवर उतारा, अमेरिका के बाद दूसरा देश बना।
- 2022 - राजीव कुमार भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने।
- 2022 - भारत ने थॉमस कप जीतकर इतिहास रचा।
- 2022 - माणिक साहा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 2022 - यूक्रेन की वायुसेना ने 11 रूसी हवाई ठिकानों को नष्ट किया।
- 2023 - एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के उप प्रमुख बने।
- 2023 - भारत और ईएफटीए ने TEPए पर चर्चा की।
- 2023 - जी20 संस्कृति समूह की दूसरी बैठक भुवनेश्वर में हुई।
- 2023 - जी-20 ऊर्जा परिवर्तन कार्य समूह की बैठक मुंबई में शुरू हुई।
- 2024 - लॉरेंस वोंग ने सिंगापुर के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
- 2024 - 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारत मंडप का उद्घाटन हुआ।
15 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1817 - देवेन्द्रनाथ ठाकुर - धार्मिक नेता।
- 1892 - हरि विनायक पाटस्कर - मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
- 1907 – सुखदेव थापर - स्वतंत्रता सेनानी।
- 1922 - नजीर हुसैन - फ़िल्म अभिनेता।
- 1923 - जॉनी वॉकर - हास्य अभिनेता।
- 1926 - महेन्द्रनाथ मुल्ला - नौसेना अधिकारी।
- 1933 - टी. एन. शेषन - मुख्य चुनाव आयुक्त।
- 1937 - मैडेलिन अल्ब्राइट - अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री।
- 1957 - सुशील चंद्रा - चुनाव आयुक्त।
- 1965 - माधुरी दीक्षित नेने - अभिनेत्री।
15 मई को हुए निधन
- 1958 - यदुनाथ सरकार - इतिहासकार।
- 1991 - कालिंदी चरण पाणिग्रही - पद्म भूषण सम्मानित।
- 1993 - के.एम. करिअप्पा - भारत के प्रथम आर्मी चीफ़।
- 1998 - राधिका रंजन गुप्ता - त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 2010 - भैरोंसिंह शेखावत - पूर्व उपराष्ट्रपति।
- 2011 - महेन्द्र सिंह टिकैत - किसान नेता।
- 2017 - सुब्रमण्यम रामास्वामी - पुदुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 2021 - मुदुंबई शेषाचल नरसिम्हन - गणितज्ञ।
- 2021 - ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती - पूर्व जत्थेदार, अकाल तख्त।
- 2021 - सुनील जैन - वरिष्ठ पत्रकार।
- 2023 - रॉन नॉर्थकॉट - कनाडाई कर्लर।
- 2024 - टेट्स लॉक - अमेरिकी बास्केटबॉल कोच।
- 2024 - माधवी राजे सिंधिया - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां।
- 2024 - डॉ. कमला बेनीवाल - पूर्व राज्यपाल और डिप्टी सीएम।
15 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- मॉं आनन्दमयी जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया)।
- सुखदेव जयन्ती।
- भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस।
- सुब्रमण्यम रामास्वामी स्मृति दिवस।
- राधिका रंजन गुप्ता स्मृति दिवस।
- विश्व परिवार दिवस।
- अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस।
1 टिप्पणी