इतिहास की नजर में - 4 मई
इस पोस्ट में पढ़िए 4 मई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 4 मई

4 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 1493 – पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।
- 1540 – वेनिस और तुर्की ने कुस्तुनतुनिया के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1715 – पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।
- 1776 – रोड आइलैंड ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1780 – अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
- 1818 – नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
- 1836 – न्यूयॉर्क में 'प्राचीन ऑर्डर ऑफ़ हिबरियन' नामक संगठन की स्थापना हुई।
- 1846 – मिशिगन (अमेरिका) में मृत्युदंड समाप्त किया गया।
- 1854 – भारत का पहला डाक टिकट जारी हुआ।
- 1878 – टॉमस एडीसन ने फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।
- 1896 – लंदन में डेली मेल अखबार का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
- 1897 – फ्रांस में आग से 200 लोगों की मौत हुई।
- 1924 – पेरिस ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
- 1927 – ऑस्कर पुरस्कार देने वाली संस्था 'मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी' की स्थापना।
- 1931 – मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।
- 1945 – नाज़ी पार्टी भंग की गई।
- 1945 – जर्मन सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया।
- 1959 – पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ।
- 1975 – चार्ली चैपलिन को नाइट की उपाधि दी गई।
- 1979 – मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 1980 – कोयला खदान दिवस मनाया गया।
- 1980 – रॉबर्ट मुगाबे जिम्बाब्वे के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।
- 1983 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1987 – अमेरिका का पहला बैंक ऐतिहासिक लैंडमार्क बना।
- 1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण।
- 1994 – फिलिस्तीनी स्वायत्तता पर ऐतिहासिक समझौता काहिरा में हस्ताक्षरित।
- 1999 – भूमिगत बारूदी सुरंगों पर रोक के लिए मोजाम्बिक में ओटावा संधि की बैठक।
- 2003 – अन्ना गुएवेरा ने 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- 2007 – बैंकॉक में ग्लोबल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।
- 2008 – SAIL ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अलगाव की घोषणा की।
- 2008 – म्यांमार में चक्रवात 'नरगिस' से भारी तबाही।
- 2008 – माइक्रोसॉफ्ट ने याहू खरीदने का प्रस्ताव वापस लिया।
- 2013 – कंधार में बम ब्लास्ट में 5 अमेरिकी सैनिकों की मौत।
- 2014 – जुआन कार्लोस वरेला पनामा के राष्ट्रपति बने।
- 2015 – स्टुअर्ट बिंघम ने विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीती।
- 2019 – थाईलैंड में महा वजीरालोंगकोर्न नए राजा बने।
- 2019 – बंदना ने 126 घंटे नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- 2019 – अबू धाबी में भारतीय व्यक्ति ने 28 करोड़ की लॉटरी जीती।
- 2019 – किम जोंग उन ने मिसाइल परीक्षण किया।
- 2019 – पाकिस्तान में 90 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए।
- 2020 – बोरिस जॉनसन ने वैश्विक कोविड सम्मेलन का शुभारंभ किया।
- 2021 – आयरलैंड से चिकित्सा सामग्री की खेप भारत पहुंची।
- 2022 – पीएम मोदी ने भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
- 2022 – आरबीआई ने रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की।
- 2023 – पाकिस्तान: स्कूल में गोलीबारी से 7 शिक्षकों की हत्या।
- 2023 – गोवा में SCO विदेश मंत्री बैठक आरंभ।
- 2023 – पटना हाईकोर्ट ने बिहार जातीय सर्वेक्षण पर रोक लगाई।
- 2023 – भारत-इज़राइल अनुसंधान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।
- 2023 – WHO ने कोविड-19 को वैश्विक आपातकाल घोषित किया।
- 2023 – चीन के सिचुआन में भूकंप से 748 घर क्षतिग्रस्त।
4 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1767 – त्यागराज – भक्त कवि एवं कर्नाटक संगीत के महान संगीतज्ञ।
- 1900 – नित्यानंद कानूनगो – ओडिशा के प्रमुख राजनेता।
- 1902 – के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल।
- 1905 – अन्ना चांडी – भारत की पहली महिला न्यायाधीश।
- 1922 – यूजीनी क्लार्क – 'शार्क लेडी' नाम से प्रसिद्ध अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी।
- 1935 – दलीप कौर टिवाणा – सरस्वती सम्मान प्राप्त पंजाबी साहित्यकार।
- 1960 – गौतम भट्टाचार्जी – भारतीय मूल के ब्रिटिश फिल्म-टीवी अभिनेता।
- 1983 – तृषा कृष्णन – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।
4 मई को हुए निधन
- 1799 – टीपू सुल्तान – मैसूर के शासक, श्रीरंगपट्टनम युद्ध में वीरगति।
- 1932 – रामदेनी सिंह – बिहार के पहले स्वतंत्रता सेनानी शहीद।
- 1957 – हेमचंद्र रायचौधरी – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।
- 1980 – मार्शल टीटो – यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति।
- 2008 – पं. किशन महाराज – तबला वादक, पद्म विभूषण से सम्मानित।
- 2014 – ऐलेना बाल्टाचा – यूक्रेन मूल की ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी।
- 2021 – प्रभु जोशी – इंदौर के प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और पत्रकार।
- 2021 – आर. के. सचेटी – भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के कार्यकारी निदेशक।
- 2021 – वी. कल्याणम – स्वतंत्रता सेनानी और गांधीजी के सचिव।
- 2021 – अभिलाषा पाटिल – मराठी व हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री।
- 2022 – हार्म ओटेनब्रोस – डच रोड साइक्लिस्ट।
- 2023 – पेट्र क्लिमा – चेक आइस हॉकी खिलाड़ी।
4 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- रेडसमाधि महोत्सव - अले (जुन्नर)।
- श्री कालभैरव यात्रा - सोनारी-परांडा (उस्मानाबाद)।
- श्री वल्लभाचार्य जयन्ती (वैशाख कृष्ण एकादशी)।
- श्री के. सी. रेड्डी जयन्ती।
- अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters' Day)।
- कोयला खदान दिवस (Coal Miners Day)।
- स्टार वॉर्स डे (Star Wars Day)।
एक टिप्पणी भेजें