इतिहास की नजर में - 8 मई
इस पोस्ट में पढ़िए 8 मई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 8 मई

8 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 1360 – अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1541 – हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।
- 1713 – मस्क्वा की जगह सेंट पीटर्सबर्ग को रूस की राजधानी बनाया गया।
- 1736 - वेल्स के राजकुमार फ्रेडरिक ने अगस्ता से विवाह किया।
- 1741 – फ्रांस और बावरिया ने न्यूम्पेनबर्ग प्रसंविदा पर हस्ताक्षर किए।
- 1773 - मिस्र में विद्रोहियों ने सुल्तान अली बे की हत्या कर दी।
- 1794 – वैज्ञानिक एन्टोनिए लावाज़िए को गिलोटिन से मृत्युदंड दिया गया।
- 1842 – वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में आग लगने से 50 की मौत।
- 1847 – रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉम्पसन ने रबर टायर का पेटेंट करवाया।
- 1871 – ब्रिटेन और अमेरिका के बीच अलबामा विवाद समाप्त हुआ।
- 1874 – आधुनिक शायरी का पहला कवि सम्मेलन हुआ।
- 1886 – कोका-कोला का उत्पादन शुरू हुआ।
- 1898 – इटालियन फुटबॉल लीग का पहला मैच खेला गया।
- 1901 – ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना हुई।
- 1903 – पहले जेप्लिन वायुपोत ‘लेबोदी’ ने उड़ान भरी।
- 1921 – स्वीडन ने फांसी की सजा समाप्त की।
- 1933 – गांधीजी ने 21 दिन का उपवास शुरू किया।
- 1945 – जर्मनी के हथियार डालने के साथ WWII समाप्त हुआ।
- 1954 – केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल में मिलाया।
- 1962 – रवींद्र भारती विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
- 1963 – भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का शताब्दी समारोह मनाया गया।
- 1980 – WHO ने चेचक के उन्मूलन की घोषणा की।
- 1984 – फ्रांस ने न्यूक्लियर टेस्ट किया।
- 1984 – सोवियत संघ ने लॉस एंजेलेस ओलंपिक का बहिष्कार किया।
- 1997 – चीन की सादर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रैश हुई, 35 की मौत।
- 1999 – नाटो ने बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर हमला किया।
- 2000 – लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति बने।
- 2001 – अमेरिका मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से बाहर हुआ।
- 2002 – न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान दौरा रद्द किया।
- 2004 – मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया।
- 2006 – अमेरिका ने पाकिस्तान को आधुनिक हथियार देने पर सहमति दी।
- 2010 – दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में 8 जवान शहीद हुए।
- 2019 – पाकिस्तान में सूफी दरगाह के बाहर आत्मघाती हमला, 10 की मौत।
- 2019 – बिजनौर में दुर्लभ सिक्के मिले।
- 2020 – भारत और AIIB ने $50 करोड़ की कोविड परियोजना पर हस्ताक्षर किए।
- 2020 – वंदे भारत मिशन के तहत ढाका से छात्र श्रीनगर पहुंचे।
- 2020 – मनमाड में ट्रेन से टक्कर में 14 मजदूरों की मौत।
- 2021 – काबुल स्कूल बम धमाके में 90 लोगों की मौत।
- 2021 – पाकिस्तान में पानी की टंकी ढहने से 7 बच्चों की मौत।
- 2021 – भारत और इंडोनेशियाई नौसेना ने युद्धाभ्यास किया।
- 2021 – भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में 27 देश शामिल हुए।
- 2021 – महिला सैन्य पुलिस का पहला बैच सेना में शामिल हुआ।
- 2022 – राजस्थान 10 गीगावॉट सौर क्षमता पार करने वाला पहला राज्य बना।
- 2022 – राष्ट्रपति कोविंद ने IIM नागपुर के नए कैंपस का उद्घाटन किया।
- 2022 – अमेरिकी फर्स्ट लेडी जिल बाइडन ने यूक्रेन यात्रा की।
- 2022 – म.प्र. सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना चरण-2 का शुभारंभ किया।
- 2023 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने IAF विरासत केंद्र का उद्घाटन किया।
- 2023 – हनुमानगढ़ में मिग-21 गिरने से 3 की मौत।
- 2023 – गोवा में तीसरी जी20 विकास बैठक शुरू हुई।
- 2023 – कांगो बाढ़-भूस्खलन में 400+ मौतें, राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित।
- 2024 – हैदराबाद में दीवार गिरने से 9 की मौत।
8 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1828 – जीन हेनरी डयूनेन्ट – नोबेल शांति पुरस्कार विजेता।
- 1895 – गोपबन्धु चौधरी – उड़ीसा के क्रांतिकारी और गांधीवादी।
- 1916 – स्वामी चिन्मयानंद – वेदान्त दर्शन के विद्वान।
- 1926 – तपन राय चौधरी – प्रसिद्ध इतिहासकार।
- 1929 – गिरिजा देवी – प्रसिद्ध ठुमरी गायिका।
8 मई को हुए निधन
- 1777 – मीर क़ासिम – बंगाल के नवाब।
- 1899 – वासुदेव चापेकर – क्रांतिकारी चापेकर बंधु।
- 1915 – अमीर चन्द – स्वतंत्रता सेनानी।
- 1915 – भाई बालमुकुंद – क्रांतिकारी।
- 1972 – दामोदरम संजिवैय्या – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1982 – आत्माराम रावजी देशपांडे – मराठी साहित्यकार।
- 1993 – देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय – प्रसिद्ध इतिहासकार।
- 2013 – ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर – ध्रुपद गायक।
- 2021 – स्वामी आध्यात्मानंद – योग गुरु, कोविड से निधन।
- 2021 – एम के कौशिक – हॉकी कोच, कोविड से निधन।
- 2021 – रविंदर पाल सिंह – हॉकी खिलाड़ी, कोविड से निधन।
- 2022 – रजत कुमार कार – ओडिया साहित्यकार, पद्मश्री।
- 2023 – समरेश मजूमदार – बंगला साहित्यकार।
- 2023 – जोसेफ गार्सिया कप्प – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी।
- 2023 – रीटा ली जोन्स – ब्राज़ीलियाई रॉक गायिका।
- 2024 – पीट मैक्कलोस्की – अमेरिकी राजनेता।
8 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- श्री सखाराम महाराज रथोत्सव (अमलनेर)।
- गोस्वामी श्री हित हरिवंश महाप्रभु जन्मोत्सव।
- रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती (पंचांगभेद से 9 मई भी)।
- स्वामी श्री चिन्मयानंद सरस्वती जयन्ती।
- जीन हेनरी डयूनेन्ट जयन्ती।
- दामोदरम संजिवैय्या स्मृति दिवस।
- भाई बालमुकुंद शहीदी दिवस।
- WWII स्मृति दिवस (8 और 9 मई)।
- विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे।
- विश्व थैलेसीमिया दिवस।
एक टिप्पणी भेजें