इतिहास की नजर में - 30 मई
इस पोस्ट में पढ़िए 30 मई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 30 मई

30 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरू हुआ।
- 1498 – कोलंबस तीसरी बार छह जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।
- 1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
- 1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1783 – अमेरिका में पहला दैनिक समाचार पत्र फिलाडेल्फिया के बेंजामिन टॉवर से प्रकाशित हुआ।
- 1797 – विलियम विलबरफोर्स ने बारबरा एन स्पूनर से विवाह किया।
- 1826 – पहले हिंदी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन शुरू हुआ।
- 1859 – फ़ेत्तो के युद्ध में सार्डिनियन सेना ने ऑस्ट्रियाई सेना को हराया।
- 1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दारुल उलूम की स्थापना हुई।
- 1896 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली ऑटोमोबाइल दुर्घटना हुई।
- 1910 – जनरल लुइस बोथा दक्षिण अफ्रीका संघ के पहले प्रधानमंत्री बने।
- 1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘सर’ की उपाधि जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में लौटा दी।
- 1949 – पूर्वी जर्मनी ने संविधान अंगीकार किया।
- 1962 – चिली में फीफा विश्व कप की शुरुआत हुई।
- 1966 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
- 1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की स्थापना हुई।
- 1981 – बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की हत्या हुई, आपातकाल लागू।
- 1987 – गोवा को भारत का राज्य का दर्जा मिला।
- 1990 – पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मृत्यु हुई।
- 1996 – 6 वर्षीय गेधुन चोकी नाइमा को पंचेन लामा घोषित किया गया।
- 1998 – पाकिस्तान ने छठा परमाणु परीक्षण किया।
- 1998 – अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप से 5000 लोगों की मौत की आशंका।
- 2003 – नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया।
- 2004 – सऊदी अरब में बंधक संकट में 22 लोगों की हत्या हुई।
- 2007 – संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षकों को सम्मानित किया गया।
- 2008 – सुजाना मेटल प्रोडक्ट्स ने विशाखापट्टनम में तीन स्टील इकाइयाँ अधिग्रहित कीं।
- 2008 – तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान के एक ज़िले पर कब्जा किया।
- 2012 – विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
- 2015 – एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
- 2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 57 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की।
- 2019 – वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 2019 – अमेरिका ने विदेशी आतंकी संगठनों की 4.6 करोड़ डॉलर से अधिक राशि रोकी।
- 2020 – स्पेसX का अंतरिक्ष यान नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ लॉन्च हुआ।
- 2020 – अमेरिका ने WHO से नाता तोड़ा, ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाया।
- 2020 – नासा ने सस्ता वेंटिलेटर विकसित किया, तीन भारतीय कंपनियों को ठेका मिला।
- 2021 – दक्षिण कोरिया में वर्चुअल जलवायु शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
- 2022 – उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गैबॉन, सेनेगल व कतर की यात्रा पर रवाना हुए।
- 2022 – आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लिए सार्वजनिक डैशबोर्ड शुरू किया गया।
- 2022 – गांधीनगर IIT में सुपर कंप्यूटर ‘परम अनंत’ कमीशन किया गया।
- 2023 – जम्मू में पुल से बस गिरने से 10 की मौत, 57 घायल।
- 2023 – नीति आयोग के स्टार्टअप 20 समूह की बैठक आयोजित हुई।
- 2024 – वर्मोंट अमेरिका का पहला राज्य बना जिसने जीवाश्म ईंधन कंपनियों को जलवायु क्षति की भरपाई करने को कहा।
- 2024 – जम्मू-कश्मीर के अखनूर में बस खाई में गिरने से 22 की मौत, 57 घायल।
30 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1909 – पण्डित मुखराम शर्मा, हिन्दी फ़िल्म लेखक।
- 1935 – पंडित देवब्रता चौधरी, सितारवादक और शिक्षक।
- 1940 – जगमोहन डालमिया, उद्योगपति।
- 1947 – वी. नारायणसामी, पुदुचेरी के मुख्यमंत्री।
- 1950 – परेश रावल, भारतीय अभिनेता।
- 1985 – जेनिफर विंगेट, अभिनेत्री।
30 मई को हुए निधन
- 1606 – गुरु अर्जुन देव, सिखों के पाँचवें गुरु।
- 1778 – वोल्टेयर, फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक।
- 1955 – एन. एम. जोशी, ट्रेड यूनियन आंदोलन के जन्मदाता।
- 1989 – वीर बहादुर सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1991 – उमाशंकर दीक्षित, स्वतंत्रता सेनानी व राजनेता।
- 2000 – रामविलास शर्मा, साहित्यकार व आलोचक।
- 2013 – ऋतुपर्णो घोष, बंगाली फ़िल्म निर्देशक।
- 2016 – देवेगौड़ा जवारेगौड़ा, कन्नड़ लेखक व विद्वान।
- 2020 – बॉबी मोरो, ओलंपिक स्वर्ण विजेता धावक।
- 2022 – पद्मानंद झा, वरिष्ठ पत्रकार।
- 2023 – बालूभाऊ नारायणराव धानोरकर, सांसद।
- 2023 – जॉन बियस्ली, अमेरिकी अभिनेता।
30 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस।
- श्री धर्मनाथ जी मोक्षकल्याणक (ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी)।
- वी. नारायणसामी जन्मदिवस।
- उमाशंकर दीक्षित स्मृति दिवस।
- वीर बहादुर सिंह स्मृति दिवस।
- गोवा स्थापना दिवस (38वाँ)।
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस।
- विश्व वेप दिवस (World Vape Day)।
एक टिप्पणी भेजें