-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 31 मई

इस पोस्ट में पढ़िए 31 मई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 30 मई

इतिहास की नजर में

31 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 1727 – फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1728 – रॉयल बैंक ऑफ़ स्कॉटलैंड ने पहला ओवरड्राफ्ट जारी किया।
  • 1740 – फ्रेडरिक द्वितीय पर्शिया के राजा बने।
  • 1759 – पेनसिल्वेनिया में थियेटर पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • 1774 – भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय शुरू हुआ।
  • 1787 – लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर पहला मैच खेला गया।
  • 1807 – इंग्लैंड के मौ कोप में आदिम मेथोडिस्ट आंदोलन।
  • 1849 – ऑरेंज शीट "जर्नल डे ला हे" का अंतिम संस्करण प्रकाशित।
  • 1867 – बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
  • 1868 – पहली लोकप्रिय साइकिल दौड़ पेरिस में आयोजित।
  • 1878 – जर्मन युद्धपोत डूबा, 284 की मौत।
  • 1878 – अमेरिकी कांग्रेस ने डॉलर सर्कुलेशन घटाया।
  • 1879 – बर्लिन में पहला इलेक्ट्रिक रेलवे प्रदर्शित हुआ।
  • 1889 – जॉन्सटाउन बाढ़ में 2209 लोगों की मौत।
  • 1900 – ब्रिटिश सैनिकों ने जोहानसबर्ग पर कब्जा किया।
  • 1902 – ऑस्ट्रेलिया 36 रन पर ऑलआउट, न्यूनतम स्कोर।
  • 1907 – न्यूयॉर्क में टैक्सी सेवा शुरू हुई।
  • 1921 – कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
  • 1927 – फोर्ड मोटर ने मॉडल ए शुरू किया।
  • 1929 – मिकी माउस का बोलता कार्टून रिलीज हुआ।
  • 1935 – क्वेटा भूकंप से 50,000 से अधिक मौतें।
  • 1957 – लेखक ऑर्थर मिलर अवमानना में दोषी।
  • 1959 – दलाई लामा को भारत में शरण मिली।
  • 1964 – बंबई में अंतिम बार ट्राम चली।
  • 1977 – भारतीय सेना ने कंचनजंगा पर चढ़ाई की।
  • 1984 – विवियन रिचर्ड्स ने 189 रन की पारी खेली।
  • 1985 – इंग्लिश क्लबों पर यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध।
  • 1994 – दक्षिण अफ़्रीका गुटनिरपेक्ष आंदोलन में शामिल हुआ।
  • 1996 – बेंजामिन नेतन्याहू इस्रायल के प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 – स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1999 – नेपाल में कृष्ण प्रसाद भट्टराई प्रधानमंत्री बने।
  • 2001 – मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा।
  • 2006 – मिशेल हैडेन CIA प्रमुख नियुक्त।
  • 2006 – IAEA प्रमुख ने ईरान को खतरा न बताया।
  • 2007 – सैप ब्लेटर तीसरी बार FIFA अध्यक्ष बने।
  • 2008 – उसैन बोल्ट ने 9.72 सेकंड में 100 मीटर दौड़ी।
  • 2008 – एटीएफ कीमत में 18.5% वृद्धि।
  • 2008 – अंसार बर्नी को भारत से लौटना पड़ा।
  • 2010 – स्कूलों में 25% सीटें गरीबों के लिए आरक्षित।
  • 2010 – बचत खाते में ब्याज दैनिक आधार पर गणना।
  • 2019 – करमबीर सिंह नौसेना प्रमुख बने।
  • 2019 – किम जोंग ने 5 अफसरों को मरवाया।
  • 2020 – पीएम मोदी ने ‘माई लाइफ माई योगा’ प्रतियोगिता शुरू की।
  • 2021 – इफको ने पहला नैनो यूरिया पेश किया।
  • 2021 – चीन ने तीन बच्चों की नीति की घोषणा की।
  • 2022 – भारत-चीन सीमा संबंधी 24वीं WMCC बैठक।
  • 2022 – INAS 325 भारतीय नौसेना में शामिल।
  • 2022 – राष्ट्रपति ने वीरता पुरस्कार प्रदान किए।
  • 2022 – बरेली सड़क हादसे में 7 की मौत।
  • 2023 – सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी।
  • 2023 – RPF ने 59 बच्चों को तस्करों से छुड़ाया।
  • 2023 – एडगर्स रिंकेविक्स लातविया के राष्ट्रपति बने।
  • 2024 – RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापिस लाया।

31 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1577 – नूरजहाँ, जहाँगीर की पत्नी।
  • 1725 – अहिल्याबाई होल्कर, मराठा वीरांगना।
  • 1756 – एब्बे फारिया, सम्मोहन विद्या के वैज्ञानिक।
  • 1843 – अण्णा साहेब किर्लोस्कर, मराठी नाटककार।
  • 1899 – लाला जगत नारायण, पत्रकार और हिन्द समाचार समूह के संस्थापक।
  • 1925 – राज खोसला, फ़िल्म निर्देशक।
  • 1927 – वनराज भाटिया, संगीतकार।
  • 1942 – विनोद मेहता, आउटलुक के संस्थापक।
  • 1964 – राजीव चंद्रशेखर, मंत्री।

31 मई को हुए निधन

  • 1910 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल, पहली महिला डॉक्टर।
  • 1973 – गुरनाम सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री।
  • 1987 – जॉन अब्राहम, फ़िल्म निर्देशक।
  • 1988 – संतराम बी.ए., समाज सुधारक।
  • 1988 – द्वारका प्रसाद मिश्रा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री।
  • 1998 – विचित्र नारायण शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1999 – वीरेन्द्र कुमार सकलेचा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री।
  • 2001 – जगन्नाथ कौशल, सांसद।
  • 2003 – अनिल बिस्वास, संगीतकार।
  • 2009 – कमला दास, लेखिका।
  • 2020 – वाजिद खान, संगीतकार।
  • 2020 – प्रदीप सचदेवा, वास्तुकार।
  • 2020 – जयंतीलाल ननोमा, तीरंदाज।
  • 2022 – केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ), गायक।
  • 2022 – भीम सिंह, पैंथर्स पार्टी अध्यक्ष।
  • 2022 – अंजलाई पोन्नुसामी, आज़ाद हिंद फौज की महिला सैनिक।
  • 2023 – थियोडोरोस पंगालोस, यूनानी राजनीतिज्ञ।
  • 2024 – मैरिएन रॉबिन्सन, मिशेल ओबामा की मां।

31 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री महादेव विवाह (उड़ीसा)।
  • श्रुति पंचमी (जिनवाणी दिवस, जैन)।
  • सांई टेऊंराम पुण्य दिवस।
  • आचार्य आदिसागर जी आचार्य पद दिवस (जैन)।
  • आर्यिका अनुनयमति जी समाधि दिवस (जैन)।
  • वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर जयंती।
  • द्वारका प्रसाद मिश्र स्मृति दिवस।
  • गुरनाम सिंह स्मृति दिवस।
  • विचित्र नारायण शर्मा स्मृति दिवस।
  • वीरेन्द्र कुमार सकलेचा स्मृति दिवस।
  • विश्व तम्बाकू निषेध दिवस।