-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 12 जून

इस पोस्ट में पढ़िए 12 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 12 जून

इतिहास की नजर में

12 जून की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
  • 1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
  • 1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
  • 1817 - जर्मन आविष्कारक कार्ल ड्रैस मैनेंहिम में अपना बांका घोड़ा ("ड्रेसीन" या लॉफमास्काइन), साइकिल का सबसे प्रारंभिक रूप चलाया।
  • 1830 - फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी।
  • 1852 - ताइपिंग विद्रोह: ताइपिंग बलों ने हुनान में प्रवेश किया।
  • 1889 – उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
  • 1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
  • 1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
  • 1952 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
  • 1964 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
  • 1968 - यू.एस. में रोज़मरी की बेबी फिल्म का प्रकाशन किया गया।
  • 1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
  • 1987 - ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
  • 1990 - सोवियत संघ के नेताओं ने रूस राज्य की संप्रभुता की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
  • 1991 - रूस में रूसी संघ की संप्रभुता की घोषणा को स्‍वीकार किया गया।
  • 1991 – बोरिस येल्तसिन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बने।
  • 1994 – बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
  • 1998 - भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
  • 1999 - पाकिस्तानी रक्षा बजट में 11% की वृद्धि, ईस्ट तिमोर मिशन को UNSC की स्वीकृति।
  • 2001 - भारत-बांग्लादेश सीमा वार्ता शुरू हुई।
  • 2002 – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई।
  • 2002 - अर्जेन्टीना विश्व कप फुटबॉल से बाहर।
  • 2004 - G-8 सम्मेलन सवन्ना (जार्जिया) में सम्पन्न।
  • 2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने किम जोंग से सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
  • 2007 - 4 भारतीयों का जीव विज्ञान ओलंपियाड के लिए चयन।
  • 2007 - ऑस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिखों को कृपाण रखने की अनुमति।
  • 2008 - सैफ़ फुटबॉल चैम्पियनशिप 2009 की मेज़बानी भारत को मिली।
  • 2008 - मृणाल सेन को ओसियाना सिनेफैन फिल्म महोत्सव में सम्मानित किया गया।
  • 2016 - साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता।
  • 2019 - गुआदलाहारा पुस्तक मेले में भारत गेस्ट ऑफ ऑनर बना।
  • 2019 - भारत ने मानवरहित स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण किया।
  • 2020 - बीएचयू टीम को गुप्तकालीन मंदिर की खुदाई में मूर्तियाँ और फर्श मिली।
  • 2021 - PM मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।
  • 2022 - NCPCR ने बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह की शुरुआत की।
  • 2022 - 19वीं शांगरी-ला वार्ता सिंगापुर में सम्पन्न हुई।
  • 2022 - महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 वर्षों तक शासन कर दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • 2023 - PM मोदी ने G20 विकास मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
  • 2023 - भारत-UAE आर्थिक साझेदारी की पहली बैठक सम्पन्न।
  • 2023 - DR कांगो में CODECO ने 46 लोगों की हत्या की।
  • 2023 - नाइजीरिया में नाव पलटने से 106 लोगों की मौत हुई।
  • 2024 - कुवैत में आग से 42 की मौत, कई भारतीय भी शामिल।
  • 2024 - चंद्रबाबू नायडू AP के CM और पवन कल्याण डिप्टी CM बने।
  • 2025 - अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमन्त्री विजय रुपाणी सहित 241 लोगों की मौत

12 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1915 - सी के नागराज राव - भारतीय लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1929 - ऐनी फ्रैंक - जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है।
  • 1932 - ई. श्रीधरन - भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर, कोंकण रेलवे और दिल्ली मेट्रो के जनक।
  • 1932 - पद्मिनि - हिन्दी, तमिल और मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री।
  • 1935 - श्यामा - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
  • 1947 - बंडारू दत्तात्रेय - भाजपा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ।
  • 1949 - सुरुज बाई खांडे - छत्तीसगढ़ की भरतरी गायिका।
  • 1957 - गीतांजलि श्री - हिन्दी की प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार।
  • 1957 - नरेन्द्र सिंह तोमर - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
  • 1957 - जावेद मियांदाद - पाकिस्तान के प्रसिद्ध क्रिकेटर।

12 जून को हुए निधन

  • 1972 - डी.जी. तेंदुलकर - महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक।
  • 1976 - गोपीनाथ कविराज - संस्कृत विद्वान और दार्शनिक।
  • 1981 - पी बी गजेंद्रगडकर - भारत के सातवें मुख्य न्यायाधीश।
  • 1989 - निलोफर (राजकुमारी) - ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी।
  • 1999 - जलागम वेंगल राव - आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2000 - पी.एल. देशपांडे - मराठी लेखक।
  • 2015 - नेक चन्द सैनी - 'रॉक गार्डन' के शिल्पकार।
  • 2017 - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त तेलुगु कवि।
  • 2019 - दरवेश यादव - उप्र बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष।
  • 2020 - गुलज़ार देहलवी (आनंद मोहन ज़ुत्शी) - प्रसिद्ध उर्दू शायर।
  • 2020 - मैट पूरे - न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर।
  • 2021 - अमृत काडीवाला - गुजरात आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य।
  • 2022 - हरि चंद - भारतीय लंबी दूरी के धावक, दो बार के ओलंपियन।
  • 2023 - सिल्वियो बर्लुस्कोनी - इटली के पूर्व प्रधानमंत्री।
  • 2023 - रिचर्ड ट्रीट विलियम्स जूनियर - अमेरिकी अभिनेता।
  • 2023 - जॉन फ्रू एनडी - कैमरून के राजनेता।
  • 2023 - कैरोल हिगिंस क्लार्क - अमेरिकी लेखिका।
  • 2024 - जेरी एलन वेस्ट - अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी व कार्यकारी।

12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।
  • हितेश प्रकटोत्सव दिवस।
  • श्री सी. नारायण रेड्डी स्मृति दिवस।
  • श्री जलागम वेंगल राव स्मृति दिवस।
  • रूस दिवस।
  • विश्व बाल श्रम निषेध दिवस।