-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 21 जून

इस पोस्ट में पढ़िए 21 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 21 जून

इतिहास की नजर में

21 जून की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 1749 – पीटर स्टेन नीदरलैंड के पेंशन सलाहकार बने।
  • 1756 – जॉन ज़ेड हॉलवेल के नेतृत्व में अंग्रेज सैनिकों ने सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया; उसी रात 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हुई।
  • 1768 – जॉन आर्चर मेडिकल में बैचलर डिग्री प्राप्त करने वाले पहले अमेरिकी बने।
  • 1796 – मुंगो पार्क नाइजर नदी तक पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बने।
  • 1834 – साइरस हॉल मैककॉर्मिक ने कटाई मशीन का पेटेंट कराया।
  • 1841 – फोर्डहम यूनिवर्सिटी (सेंट जॉन्स कॉलेज) की स्थापना हुई।
  • 1849 – वाघौसेल की लड़ाई में प्रशियाई सैनिकों ने बाडेन विद्रोहियों को हराया।
  • 1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर 'लिंकन्स इन' से वकालत की डिग्री लेने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1898 – अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
  • 1911 – जहाज आरएमएस ओलंपिक ने अपनी पहली ट्रान्साटलांटिक यात्रा पूरी की।
  • 1944 – बर्लिन पर भारी बमबारी हुई।
  • 1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गवर्नर जनरल बने।
  • 1957 – एलेन फेयरक्लो कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री बनीं।
  • 1963 – कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
  • 1975 – वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता।
  • 1977 – मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार बनाई।
  • 1991 – पी.वी. नरसिंहराव भारत के नौवें प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 – कोसोवो लिबरेशन आर्मी और शांति सैनिकों के बीच विसैन्यीकरण समझौता हुआ।
  • 2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति मुशर्रफ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया।
  • 2002 – यूरोपीय यूनियन के नेताओं की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू हुई।
  • 2003 – जे.के. रोलिंग की ‘हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स’ जारी हुई।
  • 2004 – चीन ने भारत-पाक वार्ता का समर्थन किया।
  • 2005 – डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के प्रशासक बने।
  • 2008 – तूफान फेंगसेन से फिलीपींस में सैकड़ों लोगों की मौत हुई।
  • 2009 – साइना नेहवाल सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • 2012 – ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
  • 2013 – पेशावर की मस्जिद में बम विस्फोट, कई लोगों की मौत।
  • 2015 – पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
  • 2019 – पाँचवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
  • 2019 – अभिनव बिंद्रा को AAI विवाद सुलझाने हेतु नियुक्त किया गया।
  • 2020 – मानव संसाधन मंत्री ने ऑनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता शुरू की।
  • 2021 – योग दिवस पर एनआईओएस द्वारा यौगिक विज्ञान डिप्लोमा कोर्स लॉन्च किया गया।
  • 2021 – स्वीडन में प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के खिलाफ अविश्वास मत पारित हुआ।
  • 2021 – आर्मेनिया में निकोल पशिनियन ने चुनाव जीता।
  • 2022 – असम 'एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड' लागू करने वाला 36वां राज्य बना।
  • 2022 – ‘ज्योतिर्गमय’ उत्सव का उद्घाटन जी. किशन रेड्डी ने किया।
  • 2022 – डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में भूकंप विज्ञान वेधशाला का उद्घाटन किया।
  • 2023 – पहली बार 135 देशों के लोगों ने एक साथ योग किया, UN में रिकॉर्ड दर्ज।
  • 2023 – पूर्व सैनिकों के लिए निजी क्षेत्र से रोजगार हेतु समझौता हुआ।
  • 2023 – G-20 के तहत शिक्षा कार्य समूह की चौथी बैठक पुणे में संपन्न हुई।
  • 2023 – पीएम मोदी ने G20 पर्यटन मंत्रियों को संबोधित किया।
  • 2023 – अमेरिका ने लैब में तैयार चिकन को मंजूरी दी।
  • 2024 – गुजरात के भावनगर में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया।

21 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1826 – लॉर्ड डफरिन – भारत के गवर्नर जनरल।
  • 1912 – विष्णु प्रभाकर – हिंदी साहित्यकार व नाटककार।
  • 1927 – बी. जी. वर्गीज – वरिष्ठ पत्रकार, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता।
  • 1933 – मुद्राराक्षस – लेखक, व्यंग्यकार, नाटककार।
  • 1947 – शिरीन एबादी – नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली मुस्लिम महिला।
  • 1953 – बेनज़ीर भुट्टो – पाकिस्तान की प्रधानमंत्री, इस्लामी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री।
  • 1958 – रीमा लागू – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
  • 1960 – एस.पी. सिंह बघेल – भाजपा नेता, आगरा से।
  • 1967 – यिंगलक शिनावात्रा – थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री।
  • 1987 – मुक्ति मोहन – भारतीय अभिनेत्री।

21 जून को हुए निधन

  • 1527 – निकोलो मैकियावेली – इटली के दार्शनिक और लेखक।
  • 1940 – केशव बलिराम हेडगेवार – RSS के संस्थापक।
  • 1970 – सुकर्णो – इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति।
  • 2020 – जीत सिंह नेगी – उत्तराखंड के पहले लोकगायक।
  • 2020 – राजिंदर गोयल – पूर्व भारतीय स्पिनर।
  • 2021 – यूरी ओगोरोदनिक – भारतीय एथलेटिक्स टीम के पूर्व कोच।
  • 2023 – गुयलेरमो एस्कालादा – उरुग्वे के फुटबॉल खिलाड़ी (87 वर्ष)।
  • 2023 – रोनाल्ड क्रिस्टोफर नोलन – आयरिश फुटबॉलर (89 वर्ष)।
  • 2023 – विनीफ्रेड मार्गरेट इविंग – स्कॉटिश राजनीतिज्ञ, वकील, स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी।

21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (11वां)।
  • वर्षा ऋतु का प्रारंभ।
  • भगवान श्री नेमिनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन, आषाढ़ कृष्ण दशमी)।
  • साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात।
  • विश्व संगीत दिवस (Fête de la Musique)।
  • श्री केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति दिवस।
  • विश्व जिराफ दिवस।
  • विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस।
  • संक्रांति के जश्न का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of the Celebration of the Solstice)।