इतिहास की नजर में - 24 जून
इस पोस्ट में पढ़िए 24 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 24 जून

24 जून की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐबक की लाहौर में ताजपोशी हुई।
- 1241 – देवी सिंह हाड़ा ने बूण्डा मीणा को पराजित कर बूंदी रियासत की स्थापना की (1242 का भी उल्लेख मिलता है)।
- 1564 – रानी दुर्गावती मुगलों से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुईं।
- 1717 – इंग्लैंड का पहला फ्रीमेसन ग्रांड लॉज लंदन में स्थापित हुआ।
- 1725 – डब्लिन में आयरलैंड के ग्रैंड लॉज की पहली बैठक हुई।
- 1731 – विलियम एलेन को पेंसिल्वेनिया का ग्रैंड मास्टर नियुक्त किया गया।
- 1735 – ब्रिटेन का 'जादूगर अधिनियम' लागू हुआ।
- 1748 – किंग्सवुड स्कूल ब्रिस्टल में जॉन और चार्ल्स वेस्ले द्वारा खोला गया।
- 1778 – डेविड रितनहाउस ने फिलाडेल्फिया में कुल सौरग्रहण देखा।
- 1793 – फ्रांस ने पहला रिपब्लिकन संविधान अपनाया।
- 1794 – बाउडूइन कॉलेज की स्थापना ब्रंसविक, मेन में हुई।
- 1812 – नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस पर आक्रमण किया।
- 1812 – साइमन बोलिवर ने कराकास पर नियंत्रण पाया।
- 1843 – इटली में यहूदियों के लिए बस्ती के बाहर रहने पर रोक लगी।
- 1859 – ऑस्ट्रिया और फ्रांस-सारदेनिया के बीच सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ।
- 1918 – कनाडा में मॉन्ट्रियल से टोरंटो के बीच पहली एयरमेल सेवा शुरू हुई।
- 1922 – अमेरिकन प्रोफेशनल फुटबॉल एसोसिएशन का नाम बदलकर NFL किया गया।
- 1948 – WHO की पहली विश्व स्वास्थ्य परिषद जिनेवा में आयोजित हुई।
- 1961 – भारत का पहला स्वदेशी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान HF-24 ने उड़ान भरी।
- 1963 – भारत में राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा शुरू हुई।
- 1966 – एयर इंडिया का विमान माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त, 117 की मौत।
- 1967 – पासपोर्ट अधिनियम लागू हुआ।
- 1974 – भारत लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 42 रन पर सिमट गया।
- 1975 – JFK एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना, 113 लोगों की मौत।
- 1986 – भारत सरकार ने अविवाहित महिलाओं को मातृत्व लाभ देने की अनुमति दी।
- 1995 – दक्षिण अफ्रीका ने रग्बी विश्व कप जीता।
- 2002 – तंजानिया में ट्रेन दुर्घटना, 281 लोगों की मौत।
- 2004 – जॉन नेग्रोपोटे इराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।
- 2005 – अमेरिका ने भारत की UNSC सदस्यता दावेदारी को मान्यता दी।
- 2006 – फिलिपींस में मौत की सज़ा समाप्त हुई।
- 2007 – सद्दाम के चचेरे भाई सहित तीन लोगों को फांसी की सज़ा सुनाई गई।
- 2008 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।
- 2010 – विंबलडन में टेनिस का सबसे लंबा मैच (11 घंटे 5 मिनट) खेला गया।
- 2012 – मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
- 2019 – RBI डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने इस्तीफा दिया।
- 2019 – मोहम्मद औलद ग़ज़ाउनी मॉरिटानिया के राष्ट्रपति चुने गए।
- 2019 – चीन ने भारी सामान ढोने वाला मानवरहित मालवाहक विमान सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
- 2020 – रोहतक (हरियाणा) में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया।
- 2020 – IN-SPACe की स्थापना को मंजूरी मिली, निजी कंपनियों के लिए स्पेस सेक्टर खुला।
- 2020 – बल्ख (अफगानिस्तान) में हवाई हमले में 25 तालिबान मारे गए।
- 2021 – PM मोदी ने टॉय-केथॉन-2021 प्रतिभागियों से संवाद किया।
- 2021 – भारत ने क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण किया।
- 2022 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात अधिकार की संवैधानिक सुरक्षा हटाई।
- 2022 – DRDO और नौसेना ने वर्टिकल लॉन्च मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2022 – भारतीय वायु सेना ने युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम पर सेमिनार आयोजित किया।
- 2022 – BIS ने EV बैटरियों के लिए मानक निर्धारित किए।
- 2023 – किशनगंज में एनएच-327 पुल धंसा।
- 2023 – मुर्शिदाबाद में बम धमाका, 1 की मौत, 3 घायल।
- 2023 – पीएम मोदी मिस्र की दो दिवसीय यात्रा पर काहिरा पहुँचे।
- 2024 – रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा और सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया।
24 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1588 – ध्यानू भगत जी, टपरा, आगरा (उत्तर प्रदेश)।
- 1863 – विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे – लेखक, इतिहासकार और वक्ता।
- 1869 – दामोदर हरी चापेकर – क्रांतिकारी अमर शहीद।
- 1885 – तारा सिंह – राजनेता और कट्टर सिख नेता।
- 1897 – ओंकारनाथ ठाकुर – शास्त्रीय गायक व संगीतज्ञ।
- 1904 – फिल हैरिस – अमेरिकी गायक, अभिनेता और कॉमेडियन।
- 1937 – अनीता देसाई – अंग्रेजी लेखिका।
- 1937 – डॉ. जगन्नाथ मिश्र – राजनेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1970 – अतुल अग्निहोत्री – अभिनेता।
- 1987 – लियोनेल मेस्सी – अर्जेंटीना के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी।
24 जून को हुए निधन
- 1564 – रानी दुर्गावती – मुगलों से लड़ते हुए शहीद।
- 1881 – श्रद्धाराम शर्मा – ‘ओम जय जगदीश हरे’ के रचयिता।
- 1950 – दरवान सिंह नेगी – विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त सैनिक।
- 1984 – नवकृष्ण चौधरी – ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 2001 – अवधानम सीता रमन – लेखक और पत्रकार।
- 2014 – एली वालच – अमेरिकी अभिनेता।
- 2019 – मदनलाल सैनी – भाजपा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष।
- 2020 – तमोनाश घोष – तृणमूल कांग्रेस विधायक (कोविड से निधन)।
- 2021 – सिवन – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक-छायाकार।
- 2023 – सेड्रिक रूसेल – बेल्जियम फुटबॉल खिलाड़ी।
- 2023 – डीन स्मिथ – अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट।
- 2023 – इयान स्टरी ब्राउन – ऑस्ट्रेलियाई साइकिल चालक।
- 2024 – शिफ्टी शेलशॉक – अमेरिकी रैपर और गायक-गीतकार।
24 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- आचार्य श्री विद्यानन्द जी आचार्य पद दिवस (जैन)।
- रानी दुर्गावती बलिदान दिवस।
- भगत शिरोमणि श्री ध्यानू जी जयन्ती (438वीं, नादौन)।
- दामोदर हरी चापेकर जयन्ती।
- डॉ. जगन्नाथ मिश्र जयन्ती।
- पं. श्रद्धाराम शर्मा स्मृति दिवस।
- नवकृष्ण चौधरी स्मृति दिवस।
- बूंदी स्थापना दिवस (राजस्थान, छोटी काशी, 783वां)।
- पासपोर्ट सेवा दिवस।
एक टिप्पणी भेजें