इतिहास की नजर में - 3 जून
इस पोस्ट में पढ़िए 3 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 3 जून

3 जून की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 1748 – एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गई।
- 1781 – जैक जोट ने थॉमस जेफरसन को ब्रिटिश हमले की चेतावनी दी।
- 1789 – एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी (कनाडा) की खोज की।
- 1818 – भारत में ब्रिटिश और मराठा संघों के बीच मराठा युद्ध समाप्त हुआ।
- 1828 – ग्रान कोलंबिया-पेरू युद्ध में सिमोन बोलिवर ने पेरू पर युद्ध की घोषणा की।
- 1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
- 1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।
- 1915 – ब्रिटिश सरकार ने रवींद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।
- 1918 – इन्दौर में हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया।
- 1943 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
- 1947 – लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे की घोषणा की।
- 1959 – सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया।
- 1962 – एयर फ्रांस बोइंग-707 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 130 की मौत।
- 1968 – कनाडा ने निकेल सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।
- 1972 – आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
- 1979 – इदी अमीन युगांडा छोड़कर लीबिया भागे।
- 1984 – ऑपरेशन ब्लू स्टार: स्वर्ण मंदिर में सैन्य अभियान शुरू।
- 1985 – भारत सरकार ने 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की शुरुआत की।
- 1989 – तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार: चीन में लोकतंत्र समर्थकों पर गोलीबारी।
- 1994 – भारत सहायता क्लब का नाम बदला गया ‘भारत सहायता मंच’।
- 1999 – यूगोस्लाविया ने कोसोवो शांति योजना को मंजूरी दी।
- 1999 – हुश्नी मोबारक चौथी बार मिस्र के राष्ट्रपति बने।
- 2004 – केन फोर्ड नासा के खोज पैनल प्रमुख बने।
- 2005 – फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
- 2008 – के. चन्द्रशेखर राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।
- 2008 – सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड की मंजूरी वापस ली।
- 2008 – नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
- 2008 – वैज्ञानिकों ने सौरमंडल से बाहर सबसे छोटा ग्रह खोजा।
- 2013 – चीन में मुर्गी फार्म में आग से 119 लोगों की मौत।
- 2019 – वायुसेना का AN-32 विमान जोरहाट से लापता हुआ, 13 लोग सवार थे।
- 2019 – अजीत डोभाल फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त हुए।
- 2019 – WWII में शहीद हरियाणा के सैनिकों की अस्थियाँ इटली से भारत लाई गईं।
- 2020 – गुजरात की कैमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, 50 घायल।
- 2020 – भारत और भूटान के बीच समझौता ज्ञापन को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।
- 2021 – INS ऐरावत COVID राहत सामग्री लेकर विशाखापट्टनम पहुँचा।
- 2021 – नरेंद्र सिंह तोमर ने रायपुर में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क वर्चुअली उद्घाटित किया।
- 2021 – शिक्षक रंजीतसिंह डिसाले विश्व बैंक के सलाहकार नियुक्त हुए।
- 2022 – कलबुर्गी में बस दुर्घटना में 7 यात्री जिंदा जले, 12 घायल।
- 2022 – चंडीगढ़ में वायुसेना विरासत केंद्र के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित।
- 2022 – पोसोको और IMD के बीच ग्रिड प्रबंधन हेतु समझौता हुआ।
- 2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया।
- 2023 – गोवा में स्टार्टअप 20 की तीसरी बैठक प्रारंभ हुई।
- 2024 – चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फार्म ग्रिड से जोड़ा।
3 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1844 – बालकृष्ण भट्ट – आधुनिक हिंदी साहित्यकार।
- 1867 – हरविलास शारदा – शिक्षाविद, समाज सुधारक।
- 1895 – के. एम. पणीक्कर – मैसूर के राजनीतिज्ञ।
- 1901 – जी. शंकर कुरूप – ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कवि।
- 1924 – एम. करुणानिधि – तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1929 – चिमनभाई पटेल – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1930 – जॉर्ज फ़र्नांडिस – भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
- 1936 – तरला दलाल – प्रख्यात भोजन लेखिका।
- 1941 – रूमा पाल – भारत की महिला न्यायाधीश।
- 1947 – माला सेन – लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
- 1970 – तालारी रंगैय्या – आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ।
- 1982 – तृप्ति मुर्गंडे – बैडमिंटन खिलाड़ी।
- 2008 – हर्षाली मल्होत्रा – बाल फ़िल्म अभिनेत्री।
3 जून को हुए निधन
- 1925 – वेंकटेश सुब्रमण्यम अय्यर – स्वतंत्रता सेनानी।
- 1974 – कृष्ण बल्लभ सहाय – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1976 – विगगो कैंपमैन – डेनमार्क के राजनीतिज्ञ।
- 1976 – मुनि जिनविजय – प्राच्यविद्याविद और पुरातत्त्वविद।
- 1994 – त्रिभुवनदास पटेल – सामुदायिक नेतृत्वकर्ता।
- 1999 – क्रिस्टोफ़र काकरैल – हावरक्राफ़्ट के अविष्कारक।
- 2011 – भजन लाल – हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री।
- 2013 – जिया ख़ान – बॉलीवुड अभिनेत्री।
- 2014 – गोपीनाथ मुंडे – महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री।
- 2019 – रूमा गुहा ठाकुरता – अभिनेत्री व गायिका।
- 2020 – अनवर सागर – गीतकार ("वादा रहा सनम")।
- 2020 – डॉ. प्रीतम सिंह – IIM के पूर्व निदेशक।
- 2021 – सर अनिरुद्ध जगन्नाथ – मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति।
- 2021 – लक्ष्मीनंदन बोरा – असमिया साहित्यकार।
- 2023 – आमिर रजा हुसैन – रंगमंच अभिनेता व निर्देशक।
- 2023 – जेम्स रे हाइन्स – अमेरिकी एथलीट व NFL खिलाड़ी।
- 2024 – जर्गेन मोल्टमैन – जर्मन धर्मशास्त्री।
3 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- मेला श्री क्षीरभवानी (तलमुल / कश्मीर / करणी)।
- श्री धूमावती जयंती (ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी)।
- श्री एम. करुणानिधि जयंती।
- श्री चिमनभाई पटेल जयंती।
- श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस।
- श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस।
- विश्व साइकिल दिवस।
एक टिप्पणी भेजें