इतिहास की नजर में - 5 जून
इस पोस्ट में पढ़िए 6 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 6 जून

6 जून की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1674 – शिवाजी का रायगढ़ किले में राज्याभिषेक, उन्हें छत्रपति की उपाधि मिली।
- 1727 – पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में आयोजित हुआ, जेम्स फिग ने नेड सटन को हराया।
- 1744 – फ्रांस और पर्शिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1752 – मास्को में आग से करीब 18,000 घर जलकर राख हुए।
- 1761 – शुक्र का पारगमन हुआ जिसे पृथ्वी के 120 स्थानों से देखा गया।
- 1808 – नेपोलियन के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया।
- 1831 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न हुआ।
- 1882 – हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट कराया।
- 1916 – ईस्ट क्लीवलैंड, अमेरिका में महिलाओं को वोट का अधिकार मिला।
- 1919 – फिनलैंड ने बोलशेविकों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1926 – मिस्र में एडली पाशा की सरकार बनी।
- 1936 – एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हुआ।
- 1944 – नाजी सेना ने 96 कैदियों की हत्या की।
- 1944 – अलास्का एयरलाइंस की शुरुआत हुई।
- 1967 – इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
- 1972 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफोंग पर बमबारी की।
- 1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन हुआ।
- 1981 – बिहार की बाघमती नदी में ट्रेन गिरने से करीब 800 लोगों की मौत हुई।
- 1994 – ब्रायन लारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 501 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।
- 1995 – पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े और फांसी की सजा पर रोक लगी।
- 1997 – बैंकॉक में 'बिस्टेक' आर्थिक सहयोग समूह का गठन हुआ।
- 1999 – लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
- 2001 – राजीव शाही ने बताया कि शाही परिवार पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने चलाई थीं।
- 2002 – इस्रायली सेना ने यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
- 2005 – ईरान गैस पाइपलाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति बनी।
- 2007 – विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक लगी।
- 2008 – बी.एस. येदयुरप्पा की सरकार ने कर्नाटक में विश्वास मत हासिल किया।
- 2008 – अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैब "कीबो" ने काम शुरू किया।
- 2010 – फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल ने रॉबिन सोडरलिंग को हराया।
- 2019 – आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की।
- 2020 – अफगानिस्तान में दो आतंकी हमलों में 14 सैनिक मारे गए।
- 2021 – हितेंद्र दवे HSBC इंडिया के नए CEO बने।
- 2022 – बोरिस जॉनसन अविश्वास प्रस्ताव से बचे, 63 वोटों से।
- 2022 – भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2022 – मंगोलिया में ‘खान क्वेस्ट-2022’ बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास शुरू हुआ।
- 2023 – G-20 स्वास्थ्य कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक समाप्त हुई।
- 2023 – भारतीय नौसेना ने टॉरपीडो वरुणास्त्र का सफल परीक्षण किया।
- 2024 – CISF जवान ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारा।
6 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1699 – आलमगीर द्वितीय, 16वां मुग़ल बादशाह।
- 1829 – ए. ओ. ह्यूम, अवकाशप्राप्त अंग्रेज अधिकारी।
- 1879 – उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय, क्रांतिकारी।
- 1881 – गिरिधर शर्मा नवरत्न, हिंदी साहित्यकार।
- 1884 – शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर।
- 1891 – मास्ति वेंकटेश अय्यंगार, कन्नड साहित्यकार।
- 1901 – सुकर्णो, इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति।
- 1902 – एनी मसकैरिनी, संविधान सभा की सदस्य।
- 1919 – राजेन्द्र कृष्ण, हिन्दी गीतकार।
- 1924 – सोमप्पा रायप्पा बोम्मई, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1929 – सुनील दत्त, अभिनेता, नेता व समाजसेवक।
- 1936 – डी. रामानायडू, फ़िल्म निर्माता।
- 1939 – गुरबचन सिंह रंधावा, एथलीट।
- 1945 – टी. सेनका आव, नागालैंड के वरिष्ठ पत्रकार।
- 1946 – रघुवंश प्रसाद सिंह, बिहार के नेता।
- 1955 – वेद प्रकाश शर्मा, उपन्यासकार।
- 1957 – पशुपति कुमार पारस, राजनेता।
- 1968 – अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री।
6 जून को हुए निधन
- 1957 – रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे, दर्शनशास्त्री।
- 1967 – कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता।
- 1982 – डी. देवराज अर्स, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1982 – वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर, पुदुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1986 – मास्ति वेंकटेश अय्यंगार, साहित्यकार।
- 2020 – ई. हमसाकोया, पूर्व फुटबॉलर (कोविड-19 से निधन)।
- 2021 – सईद साबरी, गायक (हार्ट अटैक से निधन)।
- 2022 – ऑरलैंडो जॉर्ज मैरा, डोमिनिक गणराज्य के मंत्री (हत्या)।
- 2023 – विद्युत ठाकर, वरिष्ठ गुजराती पत्रकार।
- 2023 – फ्रांकोइस गैमे गिलोट, फ्रांसीसी चित्रकार।
- 2024 – फुमिहिको माकी, जापानी वास्तुकार।
6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- श्री गायत्री जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी / निर्जला एकादशी)।
- आचार्य श्री सुबलसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।
- छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस।
- अरविंद केजरीवाल जन्म दिवस।
- सुनील दत्त जयंती।
- सोमप्पा रायप्पा बोम्मई जयंती।
- वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर स्मृति दिवस।
- देवराज अर्स स्मृति दिवस।
- विश्व कीट दिवस।
- रूसी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।
- घल्लूघारा दिवस (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)।
एक टिप्पणी भेजें