-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 17 जुलाई

इस पोस्ट में पढ़िए 17 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 17 जुलाई

इतिहास की नजर में

17 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
  • 1453 – कैस्टिलियन के पहले युद्ध में फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड को पराजित किया।
  • 1489 – निज़ाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
  • 1549 – बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।
  • 1712 – इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किए।
  • 1727 – साइमन वैन स्लिंगलैंड को डच पेंशन सलाहकार नियुक्त किया गया।
  • 1740 – प्रोस्पेरो लेमबर्टिनी चौदहवें पोप बने।
  • 1762 – पीटर द्वितीय की हत्या के बाद कैथरीन द्वितीय रूस की साम्राज्ञी बनीं।
  • 1775 – पहले सैन्य अस्पताल को मंजूरी दी गई।
  • 1850 – हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
  • 1861 – अमेरिकी कांग्रेस ने पेपर करेंसी को अधिकृत किया।
  • 1862 – अमेरिकी सेना ने अश्वेतों को श्रमिक के रूप में भर्ती करने की अनुमति दी।
  • 1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • 1898 – स्पेनी-अमेरिकी युद्ध में क्यूबा के सैंटियागो क्षेत्र में अमेरिकी सेना के समक्ष आत्मसमर्पण हुआ।
  • 1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1912 – अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (IAAF) की स्थापना स्वीडन में हुई।
  • 1919 – फिनलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
  • 1929 – सोवियत संघ ने चीन से राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • 1943 – ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स ने पीनमुंडे रॉकेट बेस पर हमला किया।
  • 1944 – कैलिफोर्निया में गोला-बारूद से लदे जहाजों में विस्फोट से 322 लोगों की मौत।
  • 1947 – जहाज रामदास तूफान में डूबा, 625 यात्रियों की मौत।
  • 1948 – महिलाओं को भारतीय सिविल सेवा में पात्र घोषित किया गया।
  • 1950 – पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • 1968 – इराक़ में बाथ पार्टी ने विद्रोह कर सत्ता संभाली।
  • 1972 – दो महिलाओं ने पहली बार FBI एजेंट के रूप में ट्रेनिंग शुरू की।
  • 1974 – लंदन टॉवर बम धमाके में 41 लोग घायल।
  • 1976 – मांट्रियाल में 21वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
  • 1980 – जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।
  • 1981 – इज़रायल ने बेरूत में अल-फतह मुख्यालय नष्ट किया।
  • 1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
  • 1994 – धूमकेतु शूमेकर-लेवी 9 का टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
  • 1995 – फोर्ब्स ने बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया।
  • 2002 – रूस की स्वेतलाना ने पोल वॉल्ट में नया यूरोपीय रिकॉर्ड बनाया।
  • 2003 – कांगो में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गए।
  • 2006 – डिस्कवरी यान 13 दिन बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटा।
  • 2008 – नाटो सेनाओं ने अफ़ग़ानिस्तान से पाकिस्तान में घुसे आतंकियों पर हमला किया।
  • 2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 की मौत।
  • 2014 – मलेशिया एयरलाइंस फ्लाइट-17 क्रैश, 298 मौतें।
  • 2019 – पर्यटन मंत्रालय के “फाइंड द इन्क्रेडेबल यू” अभियान को PATA स्वर्ण पुरस्कार मिला।
  • 2019 – GPF की ब्याज दर 8% से घटाकर 7.9% की गई।
  • 2019 – अमेरिका ने म्यांमार सेना प्रमुख पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2020 – रोशनी नाडर मल्होत्रा HCL टेक की चेयरपर्सन बनीं।
  • 2020 – पीएम मोदी ने UN ECOSOC सत्र को संबोधित किया।
  • 2020 – भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण समझौता हुआ।
  • 2020 – फ्रांस के नांतेस शहर के गिरजाघर में आग लगी।
  • 2021 – पश्चिमी यूरोप में बाढ़ से 150 मौतें।
  • 2021 – बशर अल असद चौथी बार सीरिया के राष्ट्रपति बने।
  • 2022 – 52वां बीजीबी-बीएसएफ डीजी स्तरीय सम्मेलन ढाका में शुरू हुआ।
  • 2022 – रामपुर में बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 22 घायल।
  • 2022 – भारत ने 200 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा पार किया।
  • 2022 – श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा।
  • 2023 – भारत-मंगोलिया सैन्य अभ्यास "नोमैडिक एलीफेंट-2023" शुरू हुआ।
  • 2023 – कटरा (J&K) में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
  • 2023 – वंदे भारत ट्रेन में आग, यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए।
  • 2023 – जी-20 समन्वय समिति की छठी बैठक नई दिल्ली में हुई।
  • 2023 – तूफान तालीम चीन के गुआनडोंग तट से टकराया।
  • 2024 – गढ़चिरौली एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर।
  • 2024 – ब्रिटेन से शिवाजी महाराज का बाघनख मुम्बई लाया गया।

17 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1913 – रोजर गैरोडी, फ्रांस के दार्शनिक और लेखक।
  • 1923 – बेगम आबिदा अहमद, भारत के राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
  • 1943 – फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों, परमवीर चक्र सम्मानित सैनिक।
  • 1959 – ज़रीना वहाब, हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
  • 1971 – रवि किशन, अभिनेता और राजनेता।
  • 1997 – पूजा सिहाग, भारतीय फ्रीस्टाइल महिला पहलवान।

17 जुलाई को हुए निधन

  • 1790 – एडम स्मिथ, स्कॉटिश नीतिवेत्ता और अर्थशास्त्री।
  • 1886 – ज़ीनत महल, मुग़ल सम्राट की बेगम।
  • 1928 – अलेक्जेंडर मडीमैन, गवर्नर जनरल समिति सदस्य।
  • 1972 – इंदुलाल याज्ञिक, गुजरात के प्रसिद्ध राजनेता।
  • 1979 – लालमणि मिश्र, प्रसिद्ध संगीतज्ञ।
  • 1992 – कानन देवी, गायिका, अभिनेत्री और निर्माता।
  • 2005 – आई. जी. पटेल, भारतीय रिज़र्व बैंक के 14वें गवर्नर।
  • 2012 – वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह, मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2013 – बरुन डे, इतिहासकार।
  • 2018 – रीता भादुड़ी, जानी-मानी अभिनेत्री।
  • 2019 – सुरेश सरैया, क्रिकेट कमेंटेटर।
  • 2020 – सीएस शेषाद्रि, प्रख्यात गणितज्ञ।
  • 2020 – रजत मुखर्जी, फिल्म निर्देशक।
  • 2021 – देवानंदभाई सोलंकी, गुजरात के पूर्व मंत्री।
  • 2023 – मंगला नारलीकर, गणितज्ञ और लेखिका।
  • 2023 – पल्हिन्हा, ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर।
  • 2023 – रॉबर्ट बुडज़िंस्की, फ्रांसीसी फुटबॉलर।
  • 2024 – चेंग पेई पेई, हांगकांग की एक्शन अभिनेत्री।

17 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • फ़्लाइंग ऑफ़िसर श्री निर्मलजीत सिंह सेखों जयन्ती (परमवीर चक्र)।
  • श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह पुण्यतिथि।
  • अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस (International Criminal Justice Day)।