-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 18 जुलाई

इस पोस्ट में पढ़िए 18 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 18 जुलाई

इतिहास की नजर में

18 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 871 – ब्रिटेन और डेनमार्क के मध्य 25 वर्षों तक जारी रहने वाले युद्ध का क्रम आंरभ हुआ।
  • 1290 – इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
  • 1630 – स्पेन की सेना ने मंटुआ प्रांत पर कब्जा किया।
  • 1737 – बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।
  • 1743 – न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
  • 1781 – विलियम हरशल ने आकाशगंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
  • 1857 – बम्बई विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
  • 1872 – ब्रिटेन में गुप्त मतदान अधिनियम आया।
  • 1907 – फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
  • 1931 – पहला एयर कंडीशंड जहाज ‘मरिपोसा’ लांच किया गया।
  • 1943 – ब्रिटिश सेना ने इटली के कटानिया शहर पर हमला किया।
  • 1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने नार्मैंडी की बोर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
  • 1947 – भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
  • 1951 – उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
  • 1951 – जर्सी जो वालकॉट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन बने।
  • 1955 – परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली का व्यावसायिक उपयोग शुरू हुआ।
  • 1963 – सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
  • 1968 – इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।
  • 1973 – अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति हुई।
  • 1977 – वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • 1978 – मिस्र और इजरायल के बीच आधिकारिक वार्ता शुरू हुई।
  • 1980 – रोहिणी उपग्रह को SLV-3 से कक्षा में भेजा गया।
  • 1980 – पहला रंगीन टीवी प्रसारण मद्रास से किया गया।
  • 1985 – सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1994 – ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फुटबॉल जीता।
  • 1999 – ओसामा बरहाम को इस्रायल ने रिहा किया।
  • 2000 – फिजी के राष्ट्रपति बने रातू जोसेफा इलोइलो।
  • 2002 – तेल अवीव में बम विस्फोट; 6 मरे, 40 घायल।
  • 2002 – डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2002 – ADB ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डॉलर की सहायता दी।
  • 2003 – वाई. वेणुगोपाल रेड्डी RBI गवर्नर बने।
  • 2004 – अमेरिका ने पाकिस्तान का 50 करोड़ डॉलर कर्ज माफ किया।
  • 2005 – भारत-अमेरिका परमाणु ऊर्जा समझौते की घोषणा।
  • 2007 – नार्मन बोरलॉग को कांग्रेसनल गोल्ड मेडल मिला।
  • 2008 – सलमान रुश्दी ने 57 मिनट में 1000 पुस्तकों पर हस्ताक्षर किए।
  • 2012 – सीरिया में बम विस्फोट में रक्षा मंत्री की मौत।
  • 2012 – किम जोंग उन उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता नियुक्त हुए।
  • 2019 – हिमा दास ने 15 दिन में चौथा स्वर्ण पदक जीता।
  • 2019 – पलाऊ ISA का 76वां सदस्य बना।
  • 2021 – मुंबई में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत।
  • 2021 – सऊदी अरब ने हज में महिलाओं के लिए पुरुष अभिभावक की अनिवार्यता हटाई।
  • 2021 – भारत-नेपाल रेलगाड़ी परीक्षण सफल रहा।
  • 2021 – शेर बहादुर देउबा ने नेपाल में विश्वासमत हासिल किया।
  • 2022 – नर्मदा नदी में बस गिरने से 13 की मौत, 15 बचाए गए।
  • 2022 – मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे।
  • 2022 – राष्ट्रपति चुनाव में 99% से अधिक मतदान।
  • 2022 – श्रीलंका में आपातकाल लागू।
  • 2023 – पोर्ट ब्लेयर में सावरकर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन।
  • 2023 – ICAR की 95वीं स्थापना दिवस समारोह समाप्त।
  • 2023 – G20 वित्त मंत्री व केंद्रीय बैंक गवर्नर बैठक संपन्न।
  • 2023 – ब्रिटिश कोलंबिया में अब तक की सबसे भीषण जंगल की आग।
  • 2023 – अल साल्वाडोर तट पर 6.5 तीव्रता का भूकंप।
  • 2024 – डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 की मौत, 20+ घायल।
  • 2024 – श्रीनगर में रेजिमेनल थेरेपी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई।

18 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1861 – कादम्बिनी गांगुली – भारत की पहली महिला स्नातक और महिला चिकित्सक (फिजीशियन)।
  • 1909 – विष्णु डे – बांग्ला साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता।
  • 1918 – नेल्सन मंडेला – नोबेल पुरस्कार विजेता, दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
  • 1927 – मेहदी हसन – प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक।
  • 1931 – भवानम वेंकटराम रेड्डी – आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1931 – मैरी डिसूजा सिकेरा – भारतीय महिला ओलंपिक एथलीट।
  • 1935 – जयेन्द्र सरस्वती – कांची कामकोटि पीठ के 69वें शंकराचार्य (धार्मिक गुरु)।
  • 1946 – राजेश जोशी – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1948 – अरुण प्रकाश – हिन्दी कथाकार और साहित्यकार।
  • 1970 – अश्विनी वैष्णव – भारतीय राजनेता और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी।
  • 1971 – सुखविंदर सिंह – बॉलीवुड पार्श्वगायक।
  • 1972 – सौन्दर्या रघु – भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्माता।
  • 1982 – प्रियंका चोपड़ा – हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड 2000।
  • 1994 – छवि पांडे – भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, फिल्म अभिनेत्री और गायिका।
  • 1996 – स्मृति मंधाना – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

18 जुलाई को हुए निधन

  • 1948 – पीरू सिंह – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के वीर शहीद।
  • 1969 – तुकाराम भाऊराव साठे (अण्णाभाऊ साठे) – समाज सुधारक, कम्युनिस्ट लोक कवि और लेखक।
  • 1998 – अब्दुल हमीद कैसर – स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी।
  • 1999 – एडलोग – विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने वाले पायलट।
  • 2011 – पण्डित जगदीश प्रसाद – हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक (पटियाला घराना)।
  • 2012 – राजेश खन्ना – हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता और भारत के पहले सुपरस्टार।
  • 2016 – मुबारक बेगम – हिन्दी फिल्मों की पार्श्व गायिका।
  • 2017 – अजित शंकर चौधरी – कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, संस्मरणकार और समीक्षक।
  • 2020 – जुआन मार्से – प्रसिद्ध स्पेनिश उपन्यासकार।
  • 2022 – अच्युतन कुदल्लूर – राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार विजेता चित्रकार।
  • 2022 – भूपिंदर सिंह – हिन्दी फिल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार।
  • 2023 – ओमन चांडी – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता।
  • 2023 – ल्यू पर्किन्स – अमेरिकी एथलेटिक निदेशक।
  • 2023 – माइक हेलावेल – इंग्लिश फुटबॉल खिलाड़ी।
  • 2024 – जॉर्ज रॉबर्ट न्यूहार्ट – ग्रैमी और एमी पुरस्कार विजेता अमेरिकी हास्य अभिनेता।

18 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री पीरू सिंह शेखावत शहीदी दिवस
  • श्री राजेश खन्ना स्मृति दिवस
  • श्री भवानम वेंकटराम रेड्डी जयन्ती
  • श्री तुकाराम भाऊराव साठे स्मृति दिवस
  • नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस