-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 2 जुलाई

इस पोस्ट में पढ़िए 2 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 2 जुलाई

इतिहास की नजर में

2 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 1306 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया।
  • 1698 - थॉमस सावेरी ने भाप इंजन का पेटेंट कराया।
  • 1757 - बंगाल के नवाब सिराज उद्दौला की मोहम्मद बेग ने हत्या की।
  • 1777 - अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा समाप्त हुई।
  • 1781 - हैदर अली और अंग्रेज़ों के बीच पोर्टो नोवो का युद्ध हुआ।
  • 1862 - कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
  • 1897 - गुगलेल्मो मारकोनी को रेडियो का पेटेंट मिला।
  • 1911 - अमेरिका ने कोलंबिया से राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • 1916 - भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।
  • 1940 - सुभाष चंद्र बोस गिरफ्तार कर कलकत्ता भेजे गए।
  • 1962 - पहला वॉलमार्ट स्टोर रोजर, अर्कंसास में खुला।
  • 1966 - फ्रांस ने मुरूरोआ में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1972 - इंदिरा गांधी और भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1976 - वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ, एकीकरण की घोषणा हुई।
  • 1983 - परमाणु बिजली केंद्र की इकाई ने कलपक्कम में काम शुरू किया।
  • 1985 - आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत राष्ट्रपति बने।
  • 1990 - मक्का-मदीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की मौत।
  • 2001 - फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई।
  • 2002 - स्टीव फोसेट गुब्बारे से विश्व भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2004 - छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को यूनेस्को विश्व धरोहर घोषित किया गया।
  • 2004 - भारत-पाक विदेश मंत्रियों की बातचीत जकार्ता में हुई।
  • 2006 - डेविड बेखम ने इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ी।
  • 2010 - कांगो में टैंकर विस्फोट से 230 की मौत।
  • 2015 - फिलीपींस में नौका डूबने से 62 लोगों की मौत।
  • 2019 - सिंगापुर हाईकोर्ट ने नीरव मोदी की बहन के खाते फ्रीज किए।
  • 2019 - रूस में पनडुब्बी में आग से 14 नौसैनिक शहीद।
  • 2020 - केजरीवाल ने भारत का पहला प्लाजमा बैंक शुरू किया।
  • 2020 - बिहार में वज्रपात से 22 की मौत।
  • 2020 - वियतनाम में दुनिया का पहला सोने का होटल खुला।
  • 2020 - भारतीय रेलवे ने 2.8 किमी लंबी 'शेषनाग' ट्रेन चलाई।
  • 2020 - कानपुर में विकास दुबे गैंग से मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद।
  • 2021 - फ्लोरिडा में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या 20 हुई।
  • 2021 - जम्मू-कश्मीर में वाहन खाई में गिरा, 5 की मौत।
  • 2021 - DRDO का शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम सेना में शामिल।
  • 2022 - रक्षा मंत्री ने भानुर में BDL की नई इकाई राष्ट्र को समर्पित की।
  • 2022 - बुमराह ने ब्रॉड पर एक ओवर में 29 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया।
  • 2023 - अजित पवार 5वीं बार महाराष्ट्र के डिप्टी CM बने।
  • 2023 - गगनयान मिशन के गोताखोरों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा।
  • 2023 - तटरक्षक और नौसेना ने समुद्री विरासत गैलरी निर्माण के लिए MOU साइन किया।
  • 2023 - अमेरिकी स्कूनर कुयाहोगा पैकेट को डेट्रॉयट नदी में जब्त किया गया।
  • 2024 - हाथरस सत्संग भगदड़ में 122 से अधिक लोगों की मौत और 150 घायल।

2 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1893 - चंदूलाल मधवलाल त्रिवेदी - पंजाब के पूर्व राज्यपाल।
  • 1901 - कालिंदी चरण पाणिग्रही - उड़िया लेखक।
  • 1921 - अशोक घोष - फॉरवर्ड ब्लॉक नेता।
  • 1925 - स्वामी राम - योगाचार्य।
  • 1941 - आशालता वाबगांवकर - अभिनेत्री।
  • 1945 - विद्या विंदु सिंह - लोक साहित्यकार।
  • 1948 - आलोक धन्वा - जनकवि।
  • 1954 - मोहम्मद अज़ीज़ - पार्श्व गायक।
  • 1956 - तूफ़ानी सरोज - लोकसभा सांसद।
  • 1958 - पवन मल्होत्रा - अभिनेता।
  • 1968 - गौतमी - अभिनेत्री।
  • 1981 - अनुपमा वर्मा - अभिनेत्री।
  • 1983 - सुहास एल. यतिराज - पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी।

2 जुलाई को हुए निधन

  • 1843 - क्रिस्टियान सैमुएल हानेमान - होम्योपैथी के जनक।
  • 1934 - असित भट्टाचार्य - क्रांतिकारी।
  • 1950 - यूसुफ़ मेहरअली - स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1961 - अर्नेस्ट हेमिंग्वे - अमेरिकी उपन्यासकार।
  • 2022 - पीटर ब्रूक - ब्रिटिश निर्देशक।
  • 2023 - थियो पहलप्लात्ज़ - डच फुटबॉल खिलाड़ी।
  • 2024 - व्लादिमीर बोकेस - स्लोवाक संगीतकार।

2 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • माँ ताप्ती जयन्ती (आषाढ़ शुक्ल सप्तमी)।
  • श्री नेमीनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन)।
  • वीर शिवा काशिद पुण्य दिवस (महाराष्ट्र)।
  • असित भट्टाचार्य बलिदान दिवस।
  • यूसुफ़ मेहरअली स्मृति दिवस।
  • अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस।
  • विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day)।