-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 21 जुलाई

इस पोस्ट में पढ़िए 21 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 21 जुलाई

इतिहास की नजर में

21 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 1658 – औरंगजेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।
  • 1711 – पृथ की संधि पर तुर्क साम्राज्य और रूस ने हस्ताक्षर किए।
  • 1718 – ओटोमन साम्राज्य, ऑस्ट्रिया और वेनिस गणराज्य के बीच पासारोवित्ज़ की संधि पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1749 – पीटर स्टेन हॉलैंड के पेंशन सलाहकार बनाये गए।
  • 1773 – पोप क्लेमेन्स XIV ने जीसस पर प्रतिबंध लगाया।
  • 1796 – मुनगो पार्क बामना साम्राज्य की राजधानी सेगोऊ पहुँचा।
  • 1831 – बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता प्राप्त की और लियोपोल्ड प्रथम राजा बने।
  • 1883 – कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर 'हॉल स्टार थियेटर' की शुरुआत हुई।
  • 1884 – पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया।
  • 1888 – ब्रिटेन के डनलप ने टायर और ट्यूब का आविष्कार किया।
  • 1902 – लुमिनेंस फुटबॉल क्लब की स्थापना ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुई।
  • 1940 – सोवियत संघ ने एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।
  • 1941 – यूक्रेन में 200 यहूदियों को जला दिया गया।
  • 1947 – भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
  • 1947 – इंडोनेशिया में पहली बार चुनाव हुए।
  • 1954 – फ्रांस और वियतनाम के मध्य जनेवा सम्मेलन में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
  • 1970 – मिस्र में असवान हाई डैम पूरा हुआ।
  • 1977 – नीलम संजीव रेड्डी भारत के 6वें राष्ट्रपति बने।
  • 1983 – अंटार्कटिका के वोस्टॉक में सबसे कम तापमान (-89.2°C) दर्ज किया गया।
  • 1988 – भारतीय उपग्रह इनसैट-1सी का सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • 2004 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इज़रायल को बाड़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
  • 2007 – भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार हुआ।
  • 2007 – हैरी पॉटर सीरीज़ की अंतिम पुस्तक ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़’ जारी की गई।
  • 2007 – प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
  • 2008 – रामबरन यादव नेपाल के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2013 – बेल्जियम के राजा अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप को गद्दी सौंपी।
  • 2019 – चीन के जिआंगमेंग में पहला हाई स्पीड रेल साउंड बैरियर बनाया गया।
  • 2020 – भारत और मालदीव ने माले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 2021 – डीआरडीओ ने आकाश-एनजी मिसाइल और एमपी-एटीजीएम का सफल परीक्षण किया।
  • 2021 – राफेल विमानों की सातवीं खेप भारत पहुँची।
  • 2022 – इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने इस्तीफा दिया।
  • 2022 – द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए 2824 वोट प्राप्त किए।
  • 2023 – जयपुर में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।
  • 2023 – हावड़ा मार्केट (प. बंगाल) में आग से 800–1000 दुकानें जलकर खाक हुईं।
  • 2023 – श्रीलंका ने भारतीय रुपये को वैध विदेशी मुद्रा के रूप में अधिसूचित किया।
  • 2023 – वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2023 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
  • 2024 – केरल में निपाह वायरस से मलप्पुरम के 14 वर्षीय किशोर की मौत हुई।
  • 2024 – बांग्लादेश में हिंसा के बाद 4,500+ भारतीय, 500 नेपाली, 38 भूटानी और 1 मालदीव का छात्र भारत लौटे।

21 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1891 – जयरामदास दौलताराम, स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पहले राज्यपाल।
  • 1899 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे, अमेरिकी उपन्यासकार।
  • 1910 – विगगो कैंपमैन, डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता।
  • 1911 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ सम्मानित गुजराती साहित्यकार।
  • 1930 – आनंद बख्शी, गीतकार।
  • 1940 – शंकरसिंह वाघेला, भारतीय राजनेता।
  • 1942 – मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता।
  • 1947 – चेतन चौहान, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

21 जुलाई को हुए निधन

  • 1822 – केन्ट क्लोड लुईस गर्टले, फ्रांसीसी रसायनशास्त्री।
  • 1906 – व्योमेश चन्द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष।
  • 1972 – जिग्मे दोरजी वांग्चुक, भूटान के तीसरे राजा।
  • 1995 – सज्जाद हुसैन, हिन्दी सिनेमा के संगीतकार।
  • 2001 – शिवाजी गणेशन, प्रसिद्ध तमिल अभिनेता।
  • 2007 – अनिसेटी रघुवीर, हैदराबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश व असम के राज्यपाल।
  • 2009 – गंगूबाई हंगल, भारतीय शास्त्रीय गायिका।
  • 2020 – लालजी टंडन, लखनऊ के पूर्व सांसद।
  • 2022 – दादा नरसिंह पटेल, गांधीजी के साथ दांडी यात्रा में भाग लेने वाले।
  • 2023 – एंथोनी बेनेडेटो (टोनी बेनेट), अमेरिकी गायक।
  • 2023 – जेन तेहिरा, न्यूजीलैंड की खिलाड़ी।
  • 2023 – ब्रायन टेबर, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।
  • 2024 – जोजी युसा, जापानी संगीतकार।
  • 2024 – रिची सैंडोवल, अमेरिकी मुक्केबाज।

21 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • वेडेबाबा जयन्ती (पंचवटी, नासिक)।
  • श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जन्म दिवस।
  • श्री उमाशंकर जोशी जयन्ती।
  • श्री व्योमेश चन्द्र बनर्जी स्मृति दिवस।