इतिहास की नजर में - 23 जुलाई
इस पोस्ट में पढ़िए 23 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 23 जुलाई

23 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 1540 – तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी का राजा माना।
- 1555 – हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।
- 1726 – बेंजामिन फ्रैंकलिन फिलाडेल्फिया लौटे।
- 1764 – जेम्स ओटिस ने 'बिना प्रतिनिधित्व के कराधान' पर अपने विचार प्रकाशित किए।
- 1798 – नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया।
- 1829 – अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया।
- 1840 – कनाडा के प्रांत संघ अधिनियम द्वारा बनाए गए।
- 1863 – उत्तरी लंदन में एलेक्जेंड्रा पार्क खोला गया।
- 1877 – हवाई में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।
- 1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने पहली कार बेची।
- 1905 – अल्फ्रेड डीकीन दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
- 1920 – ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका को केन्या नाम दिया गया और ब्रिटिश उपनिवेश बनाया गया।
- 1927 – बंबई में नियमित रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।
- 1929 – फासीवादी सरकार ने इटली में विदेशी शब्दों पर पाबंदी लगाई।
- 1952 – यूरोपीय कोयला और इस्पात समुदाय की स्थापना हुई।
- 1952 – मिस्र में क्रांति हुई; सेना ने सत्ता संभाली।
- 1960 – यूसुफ बिन इशक ने सिंगापुर में सेंट जॉन एम्बुलेंस मुख्यालय का उद्घाटन किया।
- 1972 – अमेरिका ने पहला पृथ्वी संसाधन उपग्रह 'लैंडसैट 1' लॉन्च किया।
- 1974 – ग्रीस में सैन्य शासन के अंत के बाद नागरिक सरकार बनी।
- 1983 – जापान में भारी बारिश से 117 लोगों की मौत।
- 1983 – एलटीटीई और श्रीलंका सरकार के बीच पहला युद्ध शुरू हुआ।
- 1984 – वनेसा विलियम्स मिस अमेरिका का खिताब छोड़ने वाली पहली महिला बनीं।
- 1985 – कमोडोर ने अमिगा निजी कंप्यूटर की शुरुआत की।
- 1989 – गिउलिओ अंडरटी इटली के प्रधानमंत्री बने।
- 1998 – अमेरिका ने 7 भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया।
- 2000 – समूह-8 का 26वां शिखर सम्मेलन नागो में सम्पन्न हुआ।
- 2001 – मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
- 2005 – मिस्र के शर्म अल-शेख़ में बम विस्फोटों में लगभग 100 लोग मारे गए।
- 2008 – नेपाल के पीएम गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफ़ा दिया।
- 2011 – ओस्लो में बम विस्फोट और गोलीबारी में 92 मौतें।
- 2014 – ट्रांस एशिया विमान ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त; 44 मौतें, 222 घायल।
- 2019 – आंध्र प्रदेश स्थानीय लोगों को नौकरी में आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना।
- 2019 – कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार गिरी।
- 2019 – बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
- 2019 – मकराना मार्बल को ग्लोबल हेरिटेज सूची में शामिल किया गया।
- 2020 – पीएम मोदी ने मणिपुर में जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी।
- 2020 – चीन ने पहला मंगल मिशन तियानवेन-1 लॉन्च किया।
- 2021 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मेक्स-21 का समापन किया।
- 2021 – टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन हुआ।
- 2021 – अफगानिस्तान में हवाई हमले में 20 आतंकी मारे गए।
- 2021 – DRDO ने आकाश-एनजी मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण किया।
- 2021 – महाराष्ट्र में भूस्खलन से 49 मौतें, 70 से ज्यादा लापता।
- 2022 – हुमैरा गरासिया लंदन की सबसे कम उम्र की स्पीकर बनीं (25 वर्ष)।
- 2022 – चीन में पहाड़ गिरने से 10 मौतें, 7 घायल।
- 2022 – पाकिस्तान में संपत्ति बिक्री अध्यादेश को मंजूरी मिली।
- 2022 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह हुआ।
- 2023 – नाइजीरिया में ईंधन ट्रक विस्फोट में 8 मौतें।
- 2023 – कांगो में सैनिक की गोलीबारी से 13 मौतें।
- 2023 – कैमरून में इमारत गिरने से 33 मौतें, 21 घायल।
- 2023 – ग्रीस में आग से सबसे बड़ा निकासी अभियान हुआ।
- 2023 – सूडान में विमान हादसे में 9 मौतें।
- 2023 – चीन के स्कूल में छत गिरने से 11 मौतें, 3 घायल।
- 2023 – कंबोडिया के पीएम हुन सेन की पार्टी ने भारी जीत का दावा किया।
- 2024 – केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया गया।
- 2024 – प्रधानमंत्री पैकेज के तहत इंटर्नशिप योजना शुरू हुई।
23 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
- 1856 – बाल गंगाधर तिलक, गणितज्ञ, दार्शनिक और स्वतंत्रता सेनानी।
- 1898 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय, बांग्ला साहित्यकार।
- 1906 – चंद्रशेखर आज़ाद, क्रांतिकारी।
- 1934 – निर्मला जोशी, कवियत्रि।
- 1947 – डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम, वायलिन वादक।
- 1953 – ग्राहम गूच, इंग्लैंड के क्रिकेटर।
- 1961 – मिलिंद गुनाजी, भारतीय अभिनेता।
23 जुलाई को हुए निधन
- 1993 – लक्ष्मण प्रसाद दुबे, स्वतंत्रता सेनानी।
- 1999 – शाह हसन, मोरक्को।
- 2004 – महमूद अली, हिन्दी फिल्मों के हास्य कलाकार।
- 2007 – मुहम्मद जहीरशाह, अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति।
- 2012 – लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।
- 2016 – एस. एच. रज़ा, चित्रकार।
- 2019 – ली पेंग, थ्येनआनमन नरसंहार के दौरान चीन के प्रधानमंत्री।
- 2021 – भगीरथी अम्मा, 107 वर्ष की उम्र में निधन।
- 2022 – बॉब राफेलसन, अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक।
- 2022 – क्यॉ मिन यू, बर्मी राजनीतिक कार्यकर्ता।
- 2022 – ज़ायर थाव, बर्मी रैपर और नेता।
- 2023 – इंगा स्वेनसन, अमेरिकी अभिनेत्री।
- 2023 – पामेला ब्लेयर, अमेरिकी अभिनेत्री।
23 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- संत श्री सावता माली पुण्य तिथि।
- गुरु श्री हरकिशन जयन्ती (नानकमत)।
- बालगंगाधर तिलक जन्म दिवस।
- चंद्रशेखर आज़ाद जन्म दिवस।
- कैप्टन लक्ष्मी सहगल पुण्यतिथि।
- राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day)।
- मिश्र का क्रांति दिवस।
- राष्ट्रीय वन संवर्धन दिवस।
एक टिप्पणी भेजें