इतिहास की नजर में - 28 जुलाई
इस पोस्ट में पढ़िए 28 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 27 जुलाई

28 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 1586 – इंग्लैंड लौटने पर सर थॉमस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया।
- 1717 – पोर्शिया के राजा फ्रेडरिक विल्हेम प्रथम ने 5-12 साल के बच्चों के लिए शिक्षा अनिवार्य की।
- 1741 – कैप्टन बेरिंग ने माउंट सेंट एलियास, अलास्का की खोज की।
- 1742 – प्रशिया और ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1751 – कार्तली साम्राज्य ने किरबीबुल्ला की लड़ाई में बड़ी जीत दर्ज की।
- 1794 – मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर की मृत्यु के बाद फ्रांस में आतंक का काल समाप्त हुआ।
- 1821 – पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1858 – भारत में पहली बार अंगूठे के निशान का पहचान के रूप में प्रयोग हुआ।
- 1866 – अमेरिका में मीट्रिक प्रणाली को कानूनी मान्यता मिली।
- 1878 – बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
- 1914 – ऑस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया पर युद्ध की घोषणा की; प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत।
- 1917 – न्यूयॉर्क में अफ्रीकी अमेरिकी नागरिकों ने मौन जुलूस निकाला।
- 1943 – इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने इस्तीफा दिया।
- 1951 – वॉल्ट डिज़्नी की फिल्म 'एलिस इन वंडरलैंड' रिलीज़ हुई।
- 1957 – जापान के इशहाया में बारिश से 992 लोगों की मौत हुई।
- 1959 – ब्रिटेन में डाक कोड प्रणाली शुरू हुई।
- 1964 – चंद्रमा की ओर रेंजर 7 का प्रक्षेपण हुआ, जिसने 4308 तस्वीरें भेजीं।
- 1977 – ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन से पहला तेल वाल्डेज़ पहुंचा।
- 1978 – सोवियत संघ ने कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
- 1979 – चौधरी चरण सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने।
- 1983 – नासा ने टेल्सटार-3ए संचार उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
- 1990 – अल्बर्टो फुजिमोरी पेरू के राष्ट्रपति बने।
- 1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
- 1997 – ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन का सदस्य बना।
- 2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या।
- 2004 – इराक में विस्फोट से 68 लोगों की मौत।
- 2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज की गई।
- 2007 – पाकिस्तान सरकार ने लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया।
- 2008 – विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
- 2019 – सुदर्शन पटनायक को पीपुल्स चॉइस अवार्ड मिला।
- 2019 – ईरान ने हैवी वॉटर न्यूक्लियर रिएक्टर फिर से चालू किया।
- 2020 – चीन ने कई देशों के साथ प्रत्यर्पण संधियां स्थगित कीं।
- 2020 – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को 12 साल की जेल हुई।
- 2021 – भारतीय वायुसेना ने हासीमारा में रफाल को 101 स्क्वाड्रन में शामिल किया।
- 2022 – भारतीय नौसेना ने स्वदेशी विमानवाहक 'विक्रांत' को कोचीन शिपयार्ड से प्राप्त किया।
- 2022 – नौसेना को अमेरिका से दो MH-60R हेलिकॉप्टर प्राप्त हुए।
- 2022 – भारत, फ्रांस और UAE की त्रिपक्षीय बैठक हुई।
- 2022 – भारत व रूस ने मॉस्को में संयुक्त राष्ट्र मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
- 2022 – बाड़मेर में मिग-21 क्रैश में दो वायुसेना अधिकारी शहीद हुए।
- 2022 – देशना नाम की लड़की ने लिम्बो स्केटिंग में गिनीज रिकॉर्ड बनाया।
- 2022 – पीएम मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन किया।
- 2022 – इंग्लैंड में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई।
- 2023 – पाकिस्तान में 10 आतंकवादी गिरफ्तार हुए।
- 2023 – अमेरिका ने ताइवान को 345 मिलियन डॉलर का सैन्य पैकेज दिया।
- 2023 – सिंगापुर में महिला को फांसी की सजा दी गई।
- 2023 – पीएम मोदी ने G20 पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित किया।
- 2023 – भारत ने पापुआ न्यू गिनी के साथ इंडिया स्टैक साझा किया।
- 2023 – NPS ट्रस्ट की नई वेबसाइट लॉन्च हुई।
- 2023 – स्पेसएक्स ने ह्यूजेस ज्यूपिटर 3 उपग्रह प्रक्षेपित किया।
- 2023 – कनाडा में विमान दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई।
- 2024 – पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- 2024 – भारत और सऊदी अरब ने निवेश टास्क फोर्स की पहली बैठक की।
28 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
- 1165 – इब्न अरेबी, सूफ़ी कवि।
- 1909 – कासू ब्रह्मानंद रेड्डी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1925 – बारुक ब्लमर्ग, हेपेटाइटिस टीका खोजकर्ता।
- 1927 – रामेश्वर ठाकुर, पूर्व राज्यपाल।
- 1933 – तरलोचन सिंह, भारत के पूर्व राष्ट्रपति के प्रेस सचिव।
- 1936 – गैरी सोबर्स, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर।
- 1957 – अनिल जनविजय, हिन्दी कवि और अनुवादक।
- 1972 – आयशा जुल्का, अभिनेत्री।
- 1983 – सुविज्ञ शर्मा, चित्रकार और उद्यमी।
- 1983 – धनुष (वेंकटेश प्रभु), अभिनेता।
- 1986 – हुमा कुरैशी, अभिनेत्री।
28 जुलाई को हुए निधन
- 1972 – चारू मजूमदार, नक्सल आंदोलन के नेता।
- 2007 – काजी लेण्डुप दोर्जी, सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 2013 – जगदीश राज, अभिनेता।
- 2014 – मधुकर दिघे, पूर्व राज्यपाल।
- 2016 – महाश्वेता देवी, लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता।
- 2017 – इंद्र कुमार, अभिनेता।
- 2019 – एस जयपाल रेड्डी, पूर्व केंद्रीय मंत्री।
- 2019 – डोनकुपर रॉय, मेघालय के पूर्व सीएम व विधानसभा अध्यक्ष।
- 2020 – अभिनेत्री कुमकुम।
- 2021 – नंदू नाटेकर, पहले इंटरनेशनल खिताब जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
- 2023 – हारलैंड कार्ल, अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी।
- 2023 – डेनिला कोमास्ट्री, इतालवी इतिहासकार व लेखिका।
- 2023 – जेम्स माविन पार्कर, ब्रिटिश संगीतकार।
- 2023 – एडविन लॉन्ग, कनाडाई हॉकी खिलाड़ी।
- 2023 – लुइस डेलुका, अमेरिकी राजनेता।
- 2024 – चिनो एक्सएल, अमेरिकी रैपर और अभिनेता।
28 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- मुनि श्री निस्वार्थसागर जी मुनि दीक्षा (श्रावण शुक्ल चतुर्थी, जैन धर्म)।
- मेला तीज (जयपुर का दूसरा दिन)।
- श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी जयन्ती।
- श्री काजी लेण्डुप दोर्जी स्मृति दिवस।
- श्री डोनकुपर रॉय स्मृति दिवस।
- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस।
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस।
एक टिप्पणी भेजें