-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 30 जुलाई

इस पोस्ट में पढ़िए 30 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 30 जुलाई

इतिहास की नजर में

30 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 1602 – इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनीतिक एवं साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ।
  • 1729 – मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना हुई।
  • 1733 – पहला अमेरिकी लॉज बोस्टन के फ़ॉरिमेसिस की सोसाइटी में बनाया गया।
  • 1756 – बर्तोलोमेओ रास्ट्रेलि ने कैथरीन पैलेस महारानी एलिज़ाबेथ को प्रस्तुत किया।
  • 1824 – जीयोचिनो रॉसीनी पेरिस के थिएटर इटालियन के प्रबंधक बने।
  • 1825 – माल्दन द्वीप की खोज हुई।
  • 1836 – अमेरिका के हवाई में अंग्रेज़ी भाषा का पहला अख़बार प्रकाशित हुआ।
  • 1864 – क्रेटर की लड़ाई: जनरल बर्न्सइड्स पीटर्सबर्ग पर हमला करने में विफल रहे।
  • 1877 – पीलेन की घेराबंदी में दूसरी लड़ाई शुरू हुई।
  • 1909 – राइट बंधुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।
  • 1914 – ऑस्ट्रिया की आर्टिलरी ने बेलग्रेड, सर्बिया की राजधानी पर हमला किया।
  • 1930 – एनबीसी रेडियो पर 'डेथ वैली डेज़' का पहला प्रसारण हुआ।
  • 1932 – अमेरिका के लॉस एंजेल्स में दसवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
  • 1938 – पहला बच्चों का कॉमिक 'द बीनो' ब्रिटेन में प्रकाशित हुआ।
  • 1942 – जर्मन सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25,000 यहूदियों की हत्या की।
  • 1957 – एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना हुई।
  • 1958 – अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे (विश्व मैत्री दिवस) की घोषणा की गई।
  • 1966 – इंग्लैंड ने पश्चिम जर्मनी को हराकर पहली बार फीफा विश्व कप जीता।
  • 1980 – वनूआटो को स्वतंत्रता मिली।
  • 1982 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1989 – चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया।
  • 2000 – लांस अर्मस्ट्रांग फ्रांस का टूर लगातार तीन बार जीतने वाले पहले अमेरिकी बने।
  • 2000 – संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा खाली किए क्षेत्रों में शांति सेना तैनात की।
  • 2001 – श्रीलंका सरकार ने लिट्टे पर से प्रतिबंध हटाने से इंकार किया।
  • 2002 – कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी घोषित किया।
  • 2004 – भारत-पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना सहमति समाप्त हुई।
  • 2004 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शौकत अज़ीज़ आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।
  • 2006 – 'टॉप ऑफ द पॉप्स' का आखिरी प्रसारण हुआ – यह दुनिया का सबसे लंबा साप्ताहिक संगीत शो था।
  • 2006 – अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
  • 2007 – चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
  • 2008 – गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलंबो में सार्क सम्मेलन में प्रतिनिधित्व की अनुमति मिली।
  • 2012 – आंध्र प्रदेश में रेलगाड़ी में आग से 32 लोगों की मौत, 27 घायल।
  • 2012 – पावर ग्रिड फेल होने से भारत के 12 राज्यों की 30 करोड़ आबादी प्रभावित हुई।
  • 2014 – पुणे के गांव में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 41 पहुंची।
  • 2019 – तीन तलाक बिल राज्यसभा में पास हुआ; समर्थन में 99, विरोध में 84 वोट।
  • 2019 – भारत और बेनिन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ई-वीजा पर चार समझौते किए।
  • 2020 – पीएम मोदी और मॉरिशस के पीएम ने सुप्रीम कोर्ट भवन का उद्घाटन किया।
  • 2020 – ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की छठी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।
  • 2020 – अमेरिका का परसेवरेंस यान मंगल पर रवाना हुआ; यह 11 दिनों में तीसरा मंगल मिशन था।
  • 2021 – भारत और अमेरिका ने वैश्विक विकास साझेदारी समझौते का नवीनीकरण किया।
  • 2021 – भारत के सुदूर जिलों के कृषि निर्यातकों ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से संपर्क किया।
  • 2022 – मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
  • 2022 – पीएम मोदी ने विद्युत क्षेत्र की पुनरुत्थान योजना का शुभारंभ किया।
  • 2022 – भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना का सैन्याभ्यास संपन्न हुआ।
  • 2022 – श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव ने चेहरा पहचान आधारित जीवन प्रमाण पत्र प्रणाली शुरू की।
  • 2023 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके में 44 मौतें, 200 घायल।
  • 2023 – ISRO ने 7 सैटेलाइट्स लॉन्च किए (1 स्वदेशी, 6 सिंगापुर के)।
  • 2023 – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने असम विधानसभा भवन का उद्घाटन किया।
  • 2024 – मनु भाकर ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • 2024 – झारखंड में मालगाड़ी से भिड़ी हावड़ा-मुंबई मेल; 20 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 मौतें।
  • 2024 – केरल के वायनाड में भूस्खलन से 80 मौतें, 400 लोग लापता।

30 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1882 – सत्येंद्र नाथ बोस, अनुशीलन समिति के राष्ट्रवादी नेता।
  • 1886 – मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी, भारत की पहली महिला विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पद्म भूषण सम्मानित।
  • 1923 – गोविंद चंद्र पांडे, विचारक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ।
  • 1927 – शीशराम ओला, राजस्थान के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ।
  • 1945 – नवीन चावला, भारत के चुनाव आयुक्त।
  • 1947 – आरनोल्ड श्वार्ज़नेगर, हॉलीवुड अभिनेता व कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर।
  • 1962 – सुधीर मुनगंटीवार, महाराष्ट्र के वन मंत्री रह चुके।
  • 1973 – सोनू सूद, भारतीय फिल्म अभिनेता।

30 जुलाई को हुए निधन

  • 1771 – थॉमस ग्रे, प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि।
  • 1912 – मैजी, जापान के 122वें सम्राट।
  • 1979 – बिष्णुपाद मुखर्जी, भारतीय फार्माकोलॉजिस्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जन।
  • 2019 – सुबीर गोकर्ण, प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री।
  • 2020 – अशोक मुस्तफी, पूर्व क्रिकेट कोच।
  • 2020 – रेन सोनम शेरिंग लेप्चा, पद्मश्री सम्मानित लोक कलाकार।
  • 2020 – ली तेंग-हुयी, ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति।
  • 2020 – अनिल मुरली, मलयालम अभिनेता।
  • 2023 – कोनराड क्लाफेक, जर्मन चित्रकार।
  • 2023 – जॉर्ज डोमिंगुएज़, अर्जेंटीनियन फुटबॉल खिलाड़ी।
  • 2023 – पॉल रूबेंस, अमेरिकी अभिनेता।
  • 2024 – फुआद शुक्र, हिज़्बुल्लाह के सह-संस्थापक; इजरायली हमले में मारे गए।

30 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी)।
  • भगवान नेमीनाथ जन्म-तप (जैन, श्रावण शुक्ल षष्ठी)।
  • मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा दिवस (जैन, श्रावण शुक्ल षष्ठी)।
  • मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी जन्म दिवस।
  • मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस (World Day Against Trafficking in Persons)।
  • अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस (संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित)।