इतिहास की नजर में - 13 अगस्त
इस पोस्ट में पढ़िए 13 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 13 अगस्त

13 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 1598 – फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया।
- 1642 – क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।
- 1645 – स्वीडन और डेनमाक ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1784 – भारत में पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
- 1814 – दास व्यापार को समाप्त करने हेतु ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता हुआ।
- 1892 – ‘एफ्रो-अमेरिकन’ समाचार पत्र का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
- 1898 – अमेरिकी सेना ने मनीला (फिलिपींस) पर कब्जा किया।
- 1902 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराया।
- 1913 – इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
- 1914 – फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1918 – बीएमडब्ल्यू एक सार्वजनिक कंपनी बनी।
- 1951 – भारत निर्मित विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
- 1951 – ब्रिटेन और ईरान के बीच नई तेल संधि पर हस्ताक्षर हुए।
- 1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक लोकसभा में पारित हुआ।
- 1960 – केंद्रीय अफ़्रीक़ा देश फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।
- 1977 – अंतरिक्ष शटल का पहला ग्लाइड परीक्षण हुआ।
- 1981 – अमेरिका में आर्थिक क्षतिपूर्ति कर कानून में हस्ताक्षर हुए।
- 1993 – इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता हुआ।
- 1993 – थाईलैंड में होटल ढहने से 114 लोगों की मौत हुई।
- 1994 – अमेरिका और उत्तर कोरिया में परमाणु निरस्त्रीकरण पर सहमति बनी।
- 1999 – बांग्लादेश ने तसलीमा नसरीन की किताब पर प्रतिबंध लगाया।
- 1999 – स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।
- 2000 – रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के राष्ट्रपति बने।
- 2002 – इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया।
- 2004 – ग्रीस के एथेंस में 28वें ओलंपिक खेल शुरू हुए।
- 2005 – श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या हुई, इमरजेंसी लगी।
- 2008 – टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त इस्पात परियोजना की घोषणा की।
- 2008 – भारत ने पिनाक रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया।
- 2008 – चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।
- 2015 – बगदाद में बम विस्फोट में 76 की मौत, 212 घायल।
- 2019 – मोटरसाइकिल पर 4 वर्ष से ऊपर बच्चों के लिए हेडगियर अनिवार्य हुआ।
- 2019 – IIT खड़गपुर ने सस्ता नैदानिक उपकरण विकसित किया।
- 2020 – भारत ने मालदीव को $100 मिलियन अनुदान और $400 मिलियन ऋण देने की घोषणा की।
- 2020 – इजरायल और UAE में ऐतिहासिक समझौता हुआ।
- 2020 – चीन ने “क्लीन योर प्लेट कैंपेन” का नया संस्करण शुरू किया।
- 2021 – भारत में 'अमृत महोत्सव' की शुरुआत हुई।
- 2021 – तालिबान ने कंधार पर कब्ज़ा किया।
- 2022 – केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद के नए मुख्यालय भवन का उद्घाटन।
- 2022 – भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजफ IV’ सम्पन्न हुआ।
- 2022 – भारत की पहली सेलाइन वाटर लालटेन का शुभारंभ।
- 2022 – चंडीगढ़ में सबसे बड़ी मानवीय राष्ट्रीय ध्वज छवि बनी।
- 2022 – 38 साल बाद सियाचिन में शहीद चंद्रशेखर का शव मिला।
- 2023 – भारतीय वायुसेना में हेरॉन मार्क-2 ड्रोन शामिल किया गया।
- 2023 – पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों पर हमले में 13 लोगों की मौत।
- 2023 – ठाणे अस्पताल में 48 घंटे में 18 मरीजों की मौत।
- 2023 – हिमाचल के सोलन में बादल फटने से 7 की मौत, 13 लापता।
- 2023 – खेरसॉन (यूक्रेन) में रूसी गोलाबारी में 7 की मौत, 22 घायल।
- 2023 – इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में हवाई हमले में 26 की मौत।
- 2023 – उत्तरी यमन में बिजली गिरने से 4 की मौत।
- 2023 – फ्रांस के ग्रासे में आग लगने से 3 की मौत, 18 घायल।
- 2024 – लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम 'गौरव' का पहला सफल परीक्षण हुआ।
13 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1638 - दुर्गादास राठौड़ – मारवाड़ के वीर योद्धा और औरंगज़ेब के खिलाफ संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानी।
- 1848 - रमेश चन्द्र दत्त – प्रसिद्ध इतिहासकार, लेखक और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी।
- 1863 - गंगाप्रसाद वर्मा – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजनेता।
- 1887 - नरेन्द्र मोहन सेन – क्रांतिकारी और स्वतंत्रता आंदोलन के कार्यकर्ता।
- 1899 - अल्फ़्रेड हिचकॉक – विश्वप्रसिद्ध हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के ब्रिटिश फिल्म निर्माता और निर्देशक।
- 1933 - मधुर जाफरी – भारतीय मूल की लेखिका और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त अभिनेत्री व शेफ।
- 1936 - वैजयंती माला – क्लासिकल डांसर और भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
- 1952 - योगिता बाली – हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री।
- 1959 - ब्रूश फ्रेंच – इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी (दाएं हाथ के बल्लेबाज)।
- 1963 - श्रीदेवी – भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त और बहुमुखी अभिनेत्री।
- 1984 - उषा नेगिसेटी – भारतीय महिला मुक्केबाज।
- 2000 - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – भारत के पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी (डबल्स स्पेशलिस्ट)।
13 अगस्त को हुए निधन
- 1795 - अहिल्याबाई होल्कर – मालवा की राजमाता, न्यायप्रिय और परोपकारी शासिका।
- 1910 - फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल – आधुनिक नर्सिंग प्रणाली की जननी और समाजसेविका।
- 1936 - भीकाजी कामा – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी महिला क्रांतिकारी।
- 1988 - गजानन जागीरदार – प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म अभिनेता और निर्देशक।
- 2003 - भवेन्द्रनाथ सइकीया – प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार और फिल्म निर्माता।
- 2018 - सोमनाथ चटर्जी – वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े)।
- 2023 - जोस मुरिलो डे कार्वाल्हो – ब्राज़ील के प्रतिष्ठित इतिहासकार और शिक्षाविद।
- 2023 - एमआरएस राव – भारतीय वैज्ञानिक, बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री सम्मानित।
- 2024 - जॉर्ज लियोत्साकोस – ग्रीक संगीतकार और संगीतज्ञ।
13 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- आचार्य श्री अत्रे जयंती
- श्रीमती अहिल्याबाई होल्कर स्मृति दिवस
- मुनि श्री स्वभावसागर जी समाधि
- वीर श्री दुर्गादास राठौड़ जयन्ती
- श्रीमती भीकाजी कामा स्मृति दिवस
- देशभक्त दिवस (मणिपुर)
- विश्व अंगदान दिवस
- अन्तर्राष्ट्रीय भेड़िया दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस (International Lefthanders Day)
एक टिप्पणी भेजें