-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 2 अगस्त

इस पोस्ट में पढ़िए 2 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 2 अगस्त

इतिहास की नजर में

2 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 1763 – मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सैनिकों ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
  • 1790 – अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।
  • 1831 – हॉलैंड की सेना ने बेल्जियम पर कब्जा किया।
  • 1858 – ब्रिटिश सरकार ने 'गवर्मेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट' पारित किया, जिससे भारत ब्रिटिश उपनिवेश बना।
  • 1870 – लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे शुरू हुआ।
  • 1873 – सैन फ्रांसिस्को में पहली केबल कार का संचालन शुरू हुआ।
  • 1922 – चीन में टाइफून तूफान से लगभग 60,000 लोगों की मृत्यु।
  • 1932 – पॉजीट्रॉन की खोज कार्ल डी एंडीसन ने की।
  • 1934 – हिटलर के मंत्रिमंडल ने राष्ट्रपति पद को रिक्त कर राष्ट्रप्रमुख को समस्त शक्तियाँ दीं।
  • 1935 – ब्रिटिश सरकार ने बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।
  • 1939 – आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान को लेकर राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
  • 1944 – तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
  • 1955 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1970 – सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं।
  • 1980 – इटली में बम धमाके में 70+ मरे और 200 घायल हुए।
  • 1984 – यूरोपीय अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।
  • 1985 – अमेरिका में विमान दुर्घटना में 130 लोगों की मौत।
  • 1987 – विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियन बने (पहले एशियाई)।
  • 1990 – ईराक ने कुवैत पर अधिकार कर लिया।
  • 1999 – चीन ने 8000 किमी दूर तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 1999 – गैसाल स्टेशन (भारत) पर ट्रेन दुर्घटना में 500+ मौतें।
  • 2001 – पाकिस्तान ने भारत से चीनी आयात की मंजूरी दी।
  • 2003 – संयुक्त राष्ट्र ने लाइबेरिया में संघर्षविराम लागू करने की अनुमति दी।
  • 2004 – लिंडसे डेवनपोर्ट ने सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप जीती।
  • 2004 – पराग्वे के सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 की मौत।
  • 2007 – जापान में तूफ़ान "उगासी" से भारी क्षति हुई।
  • 2008 – यूनियन बैंक ने हांगकांग में शाखा खोली।
  • 2008 – सुधीर कुमार चतुर्वेदी पावर ग्रिड के अध्यक्ष बने।
  • 2010 – पाकिस्तान की बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।
  • 2010 – रेमन मैगसेसे पुरस्कार फिलीपींस में 7 व्यक्तियों को मिला।
  • 2012 – लंदन ओलंपिक में भारत ने 6 पदक (2 रजत, 4 कांस्य) जीते।
  • 2013 – चीन में जॉनसन & जॉनसन पर 85,000 यूरो जुर्माना।
  • 2019 – “एक देश – एक राशन कार्ड” योजना 4 राज्यों में शुरू।
  • 2019 – सऊदी अरब ने महिलाओं को अकेले विदेश जाने की अनुमति दी।
  • 2019 – अमेरिका-रूस परमाणु हथियार संधि समाप्त हुई।
  • 2020 – राजस्थान न्यायिक सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी मिली।
  • 2020 – बॉब बेहेनकेन और डौग हर्ले स्पेसX से ISS यात्रा के बाद लौटे।
  • 2021 – प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ई-रुपी’ लॉन्‍च किया।
  • 2022 – पाक सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश: 6 अफसरों की मौत।
  • 2022 – लॉन बॉल में भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण मिला।
  • 2022 – अमेरिका ने 893 रूसी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाए।
  • 2022 – INS सतपुड़ा ने हवाई के पर्ल हार्बर में प्रवेश किया।
  • 2023 – गुजरात में ड्रम से जहरीले धुएं से 4 मजदूरों की मौत।
  • 2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित किया।
  • 2023 – जन विश्वास विधेयक 2023 राज्यसभा में पारित।
  • 2023 – खान और खनिज (संशोधन) विधेयक 2023 पारित।
  • 2023 – बीजिंग में 140 वर्षों की सबसे भारी वर्षा हुई।
  • 2023 – पेरू में ‘पेरुसेटस कोलोसस’ जीवाश्म मिला (ब्लू व्हेल से भारी)।
  • 2024 – ओलंपिक हॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हराया।
  • 2024 – लक्ष्य सेन ओलिंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय शटलर बने।

2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1861 – प्रफुल्ल चंद्र राय – प्रसिद्ध रसायनशास्त्री।
  • 1876 – पिंगलि वेंकैया – तिरंगे के डिज़ाइनर।
  • 1877 – रविशंकर शुक्ल – मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
  • 1922 – जी.पी. बिड़ला – प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति।
  • 1926 – उदयभानु हंस – हरियाणा के राज्य कवि, रुबाई सम्राट।
  • 1931 – उमाकांत मालवीय – प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार।
  • 1944 – प्रकाशराव असावडी – कवि, आलोचक, अनुवादक।
  • 1948 – रमेश बैस – झारखंड के राज्यपाल।
  • 1952 – डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी – व्यंग्यकार, व्यास सम्मान 2022 विजेता।
  • 1955 – धीरेन्द्र अग्रवाल – सांसद (ग्यारहवीं और बारहवीं लोकसभा)।
  • 1956 – विजय रूपाणी – गुजरात के मुख्यमंत्री।
  • 1958 – अरशद अयूब – पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
  • 1966 – एम.वी. श्रीधर – भारतीय क्रिकेटर।
  • 1970 – फिलो वालेस – वेस्ट इंडीज क्रिकेटर।
  • 1981 – सिकंदर एमेलियानेंको – रूसी मार्शल आर्टिस्ट।

2 अगस्त को हुए निधन

  • 1332 – डेनमार्क के राजा क्रिस्टोफर द्वितीय।
  • 1714 – डेनिस पापेन – स्टीम इंजन के आविष्कारक।
  • 1823 – लाज़ेरे कार्नॉट – फ्रेंच गणितज्ञ व राजनीतिज्ञ।
  • 1921 – एनरिको कारूसो – इतालवी संगीतकार।
  • 1922 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल – टेलीफोन के आविष्कारक।
  • 1923 – वारेन जी. हार्डिंग – अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति।
  • 1930 – राय बहादुर चुणीलाल बसु – रसायनज्ञ व देशप्रेमी।
  • 1934 – फील्ड मार्शल हिंडनबर्ग – जर्मन राष्ट्रपति।
  • 1979 – करण दीवान – हिंदी फिल्म अभिनेता।
  • 1980 – रामकिंकर बैज – प्रसिद्ध मूर्तिकार।
  • 1988 – नित्यानंद कानूनगो – बिहार के राज्यपाल।
  • 2009 – देवेंद्रनाथ द्वेवेदी – कांग्रेस नेता, राज्यपाल (गुजरात मनोनीत)।
  • 2010 – कमल कपूर – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
  • 2019 – देवदास कनाकला – तेलुगु अभिनेता।
  • 2020 – कमला रानी वरुण – यूपी कैबिनेट मंत्री (कोविड से निधन)।
  • 2021 – नेल्लीयोड वासुदेवन नंबूदिरी – कथकली कलाकार।
  • 2023 – नितिन चंद्रकांत देसाई – कला निर्देशक, निर्माता (आत्महत्या)।
  • 2023 – पीटर-जॉन डिक्सन – इंग्लैंड रग्बी खिलाड़ी।
  • 2024 – टॉमी कैसिडी – आयरिश फुटबॉलर (अल्जाइमर से निधन)।
  • 2024 – बारबरा होवार – अमेरिकी पत्रकार।

2 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री प्रफुल्ल चंद्र राय जयन्ती
  • श्री रविशंकर शुक्ल जयन्ती
  • श्री पिंगलि वेंकैया जयन्ती
  • रुबाई सम्राट कवि उदयभानु हंस जयन्ती
  • दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस