इतिहास की नजर में - 22 अगस्त
इस पोस्ट में पढ़िए 22 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 22 अगस्त

22 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 1320 – दिल्ली के सुल्तान नसीरूद्दीन खुसरो को गाजी मलिक ने हराया।
- 1627 – फ़्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच अंतिम युद्ध हुआ।
- 1639 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने चेन्नई (मद्रास) से भारत में विस्तार की नींव रखी।
- 1698 – रुस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच त्रिकोणीय संधि हुई।
- 1707 – स्वीडन और प्रशिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1717 – स्पेनिश सैनिकों ने सर्दीनिया पर उतराई की।
- 1762 – एन. फ्रेंकलिन पहली महिला अखबार संपादक बनीं।
- 1775 – किंग जॉर्ज III ने कॉलोनियों को खुले विद्रोह में घोषित किया।
- 1795 – वर्ष III के संविधान की पुष्टि की गई।
- 1798 – फ्रांसीसी सैनिकों को काउंटी मायो (आयरलैंड) में उतारा गया।
- 1817 – ब्राजील के अररकारा शहर की खोज हुई।
- 1848 – अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
- 1849 – इतिहास का पहला हवाई हमला वेनिस (इटली) में हुआ।
- 1851 – ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानों की खोज हुई।
- 1865 – तरल साबुन के लिए पहला अमेरिकी पेटेंट विलियम शेपार्ड को मिला।
- 1894 – नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गांधी ने की।
- 1910 – जापान ने कोरिया पर कब्जा किया।
- 1914 – बेल्जियम में ब्रिटिश और जर्मन सेनाओं की पहली मुठभेड़ हुई।
- 1921 – गांधी जी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
- 1962 – पहला परमाणु सम्पन्न समुद्री जहाज़ वर्जीनिया से जॉर्जिया पहुँचा।
- 1969 – अमेरिका में समुद्री तूफान से 255 लोगों की मौत।
- 1979 – राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने लोकसभा भंग की।
- 1996 – मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई किया गया।
- 1999 – समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक योजना लागू हुई।
- 2002 – काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
- 2002 – नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 मरे।
- 2007 – मिस्र में 20 लाख साल पुराने मानव पदचिह्न मिले।
- 2007 – एण्डेवर अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक लौटा।
- 2008 – म.प्र. सरकार ने वन अपराध मामलों पर मुआवजा वसूली खत्म की।
- 2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में देखा गया।
- 2010 – चिली खदान में फंसे मजदूरों के जीवित होने के प्रमाण मिले।
- 2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
- 2012 – सीरिया गृहयुद्ध में 47 और केन्या जातीय संघर्ष में 48 लोग मरे।
- 2019 – प्रो. मीता नारायण को 'पुश्किन पदक-2019' से सम्मानित किया गया।
- 2020 – पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकी संगठनों पर वित्तीय प्रतिबंध लगाए।
- 2021 – बलूचिस्तान में 3 दिनों में दूसरा आतंकी हमला हुआ।
- 2022 – दक्षिण कोरिया-अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू हुआ।
- 2022 – चीन का अनुसंधान पोत श्रीलंका से विवादित यात्रा के बाद लौटा।
- 2022 – बिम्सटेक महासचिव तेनजिन लेकफेल दिल्ली पहुंचे।
- 2022 – दर्शना जरदोश ने सिल्क मार्क एक्सपो का उद्घाटन किया।
- 2023 – पीएम मोदी ने ब्रिक्स रिट्रीट बैठक में भाग लिया।
- 2023 – चंद्रयान-3 ने चांद की नई तस्वीरें भेजीं।
- 2023 – सचिन तेंदुलकर को चुनाव आयोग ने नेशनल आइकन बनाया।
- 2023 – भारत-फिलीपींस तटरक्षक बल ने सहयोग समझौता किया।
- 2023 – भारत-बांग्लादेश संयुक्त सीमा शुल्क समूह की 14वीं बैठक हुई।
- 2023 – श्रीथा थाविसिन थाईलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए।
- 2023 – पाकिस्तान में 8 लोगों को केबल कार से बचाया गया।
- 2024 – लेह-दुरबुक बस हादसे में 6 मरे, 22 से अधिक घायल।
- 2024 – इंडोनेशिया में प्रदर्शनकारियों ने संसद की बाड़ तोड़ी।
22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1877 – आनन्द कुमार स्वामी – कलामर्मज्ञ व चिंतक।
- 1904 – डेंग जियाओ पिंग – चीनी नेता।
- 1915 – सोंभु मित्रा – अभिनेता, निर्देशक, नाटककार।
- 1919 – गिरिजाकुमार माथुर – कवि व नाटककार।
- 1924 – हरिशंकर परसाई – व्यंग्य लेखक।
- 1934 – इलियास आज़मी – लोकसभा सदस्य।
- 1935 – रेवाप्रसाद द्विवेदी – संस्कृत साहित्यकार।
- 1955 – चिरंजीवी – तेलुगु अभिनेता व राजनेता।
22 अगस्त को हुए निधन
- 1818 – वॉरेन हेस्टिंग – भारत के पहले गवर्नर जनरल।
- 1918 – इन्द्रलाल राय – भारत के पहले प्रवीण पायलट।
- 1922 – जनरल माइकल कोलिन्स – आयरिश नेता।
- 1931 – विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर – संगीत पुनरुद्धारक।
- 1959 – सर फ़ज़ल अली – राज्यपाल और न्यायधीश।
- 1978 – जोमो केन्याता – केन्या के पहले राष्ट्रपति।
- 1993 – आर० गुंडू राव – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 2014 – यू. आर. अनंतमूर्ति – कन्नड़ साहित्यकार।
- 2017 – ऋषंग कीशिंग – मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 2018 – गुरुदास कामत – संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री।
- 2021 – सैयद शाहिद हकीम – भारतीय फुटबॉलर।
- 2022 – अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला – फिल्म निर्माता।
- 2022 – सोनाली फोगाट – टिकटॉक स्टार व भाजपा नेता।
- 2023 – राजू पंजाबी – हरियाणवी सिंगर।
- 2023 – टॉम कोर्टनी – अमेरिकी एथलीट।
- 2023 – टोटो कुटुग्नो – इतालवी गायक।
- 2024 – स्फेन पेंगुइन – प्रसिद्ध समलैंगिक पेंगुइन का हिस्सा।
22 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- शरद् ऋतु प्रारम्भ।
- रानी अहिल्याबाई होल्कर पुण्यतिथि (तिथि अनुसार)।
- वृषभोत्सव (जैन)।
- विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर स्मृति दिवस।
- हरिशंकर परसाई जयन्ती।
- आर० गुंडू राव स्मृति दिवस।
- ऋषंग कीशिंग स्मृति दिवस।
- मद्रास दिवस (386 वर्षों पहले हुए समझौते की स्मृति में)।
- धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
एक टिप्पणी भेजें