-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 24 अगस्त

इस पोस्ट में पढ़िए 24 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 24 अगस्त

इतिहास की नजर में

24 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 79 ईस्वी – माउंट विसुवियस ज्वालामुखी फटने से पोम्पेई और हरकुलेनियम राख में दबे, अनुमानित 15,000 मौतें।
  • 1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के मैग्नाकार्टा को अवैध घोषित किया।
  • 1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति (गुटेनबर्ग बाइबिल) छपी।
  • 1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज 'हेक्टर' सूरत पहुंचा।
  • 1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता शहर की स्थापना की।
  • 1814 – ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पर हमला किया।
  • 1816 – सेंट लुईस की संधि पर मिसौरी में हस्ताक्षर किए गए।
  • 1820 – ओपोर्टो, पुर्तगाल में संवैधानिक विद्रोह समाप्त हुआ।
  • 1853 – शेफ जॉर्ज क्रम ने पहली बार आलू चिप्स बनाए।
  • 1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा के लिए पेटेंट दाखिल किया।
  • 1909 – पनामा नहर निर्माण में कंक्रीट डालने का कार्य शुरू हुआ।
  • 1910 – आईटीसी लिमिटेड ने कोलकाता की तंबाकू कंपनी खरीदी।
  • 1914 – प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
  • 1954 – ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या की।
  • 1969 – वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
  • 1971 – भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को उसकी जमीन पर हराया।
  • 1974 – फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
  • 1991 – यूक्रेन ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता घोषित की।
  • 1992 – चीन और दक्षिण कोरिया ने राजनयिक संबंध बनाए।
  • 1993 – माइकल जैक्सन पर यौन शोषण की जांच शुरू हुई।
  • 1995 – माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 की सार्वजनिक शुरुआत हुई।
  • 1999 – पाकिस्तान ने कारगिल युद्ध के कैदियों को युद्धबंदी मानने से इनकार किया।
  • 2000 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति इरशाद को 5 साल की सजा।
  • 2002 – अमेरिका ने भारत-पाक से बातचीत की अपील की।
  • 2004 – अरुण गांधी अहिंसा का पाठ पढ़ाने फ़िलिस्तीन पहुँचे।
  • 2006 – अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो का ग्रह दर्जा समाप्त किया।
  • 2008 – बीजिंग ओलंपिक का समापन; चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर।
  • 2009 – स्टेफेनिया फर्नाडिज मिस यूनिवर्स 2009 बनीं।
  • 2011 – मूडीज़ ने जापान की ऋण साख घटाकर AA2 की।
  • 2011 – चीन ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु के उद्गम का पता लगाया।
  • 2019 – वर्ल्डस्किल्स कज़ान 2019 प्रतियोगिता रूस में शुरू हुई।
  • 2019 – पीएम मोदी को UAE और बहरीन में सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिले।
  • 2020 – अमेरिका में चक्रवाती तूफान मार्को और लॉरा; 11 मौतें।
  • 2020 – असम में भारत का सबसे लंबा नदी रोपवे (1.8 किमी) शुरू हुआ।
  • 2020 – नीलकंठ भानु प्रकाश दुनिया के सबसे तेज मानव कैलकुलेटर बने।
  • 2021 – पाकिस्तान ने फतह-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2021 – नागपुर में मल्टी-मोड ग्रेनेड का पहला बैच भारतीय सेना को सौंपा गया।
  • 2021 – हाकैंडे हिचिलेमा जाम्बिया के सातवें राष्ट्रपति बने।
  • 2022 – थाईलैंड के पीएम प्रयुत को संवैधानिक न्यायालय ने निलंबित किया।
  • 2022 – पीएम मोदी ने फरीदाबाद में एशिया का सबसे बड़ा निजी अस्पताल उद्घाटित किया।
  • 2022 – पीएम मोदी ने मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल राष्ट्र को समर्पित किया।
  • 2023 – कुल्लू में 30 सेकेंड में 7 इमारतें गिरीं, 12 की मौत।
  • 2023 – प्रधानमंत्री ने G20 व्यापार मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
  • 2023 – वाराणसी में G20 संस्कृति समूह बैठक में मसौदा घोषणा पर चर्चा शुरू।
  • 2024 – इजरायल ने गाजा में मिसाइल दागी; 36 की मौत।
  • 2024 – शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।

24 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1818 – शिव दयाल साहब, राधा स्वामी सत्संग के संस्थापक।
  • 1833 – नर्मदाशंकर दवे (नर्मद), गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक कवि।
  • 1872 – नरसिंह चिन्तामण केलकर, तिलक के सहयोगी और मराठी साहित्यकार।
  • 1888 – बाल गंगाधर खेर, राष्ट्रीय नेता।
  • 1889 – के. केलप्पन, केरल के राष्ट्रवादी नेता।
  • 1908 – शिवराम हरि राजगुरु, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
  • 1911 – बीना दास, क्रांतिकारी।
  • 1912 – चंद्रसिंह बिरकाली, प्रकृति प्रेमी कवि।
  • 1924 – रामनिवास मिर्धा, पूर्व विधायक।
  • 1927 – अंजलि देवी, अभिनेत्री और फिल्म निर्माता।
  • 1927 – दीप्ति शर्मा, महिला क्रिकेटर।
  • 1969 – मुकेश तिवारी, अभिनेता।
  • 1983 – अदिति शर्मा, अभिनेत्री।

24 अगस्त को हुए निधन

  • 1925 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर, समाज सुधारक।
  • 1968 – राधाकमल मुखर्जी, समाजशास्त्री।
  • 1972 – वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई, तमिल साहित्यकार।
  • 1988 – छ छुंगा, मिजोरम के पहले मुख्यमंत्री।
  • 2000 – कल्याणजी, प्रसिद्ध संगीतकार।
  • 2014 – रिचर्ड एटनबरो, हॉलीवुड अभिनेता।
  • 2015 – चार्ली कॉफी, अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी व कोच।
  • 2019 – अरुण जेटली, अधिवक्ता व राजनेता।
  • 2021 – ओ. चंद्रशेखर मेनन, फुटबॉलर।
  • 2023 – आर्लीन सोरकिन, अभिनेत्री।
  • 2023 – बर्नी मार्सडेन, गिटारवादक।
  • 2023 – ब्रे वायट, रेसलर।
  • 2023 – सीमा देव, अभिनेत्री।
  • 2024 – जॉर्ज रोडेन, जमैका के एथलीट।
  • 2024 – विलियम रेनॉल्ड्स, अमेरिकी अभिनेता।

24 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी प्रथम प्रकाश दिवस।
  • संत श्री अमरदास बाबा पुण्यतिथि - रिसोड (वाशिम)।
  • श्री छ छुंगा स्मृति दिवस।
  • कोलकाता स्थापना दिवस (अनिश्चित)।
  • विश्व गुजराती भाषा दिवस (नर्मद जयंती)।
  • अमर शहीद श्री राजगुरु जन्म दिवस।