इतिहास की नजर में - 7 अगस्त
इस पोस्ट में पढ़िए 7 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।
इतिहास की नजर में - 7 अगस्त

7 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡
- 322 ईसा पूर्व – सिकंदर महान की मृत्यु के बाद मैसोडेनिया और एथेंस के बीच लड़ाई शुरू हुई।
- 1606 – शेक्सपियर का नाटक मैक्बेथ पहली बार किंग जेम्स प्रथम के लिए मंचित हुआ।
- 1668 – न्यूटन ने ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज से मास्टर डिग्री प्राप्त की।
- 1753 – ब्रिटिश म्यूजियम की स्थापना संसद के अधिनियम के तहत की गई।
- 1880 – पंडित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा समाचार पत्र प्रकाशित हुआ।
- 1905 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्त्रों के बहिष्कार की घोषणा की।
- 1914 – रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।
- 1944 – पहला इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर (51 फीट लंबा, 8 फीट ऊँचा, 5 टन भारी) बना।
- 1946 – ब्रिटेन ने पहली बार सिक्के पर अश्वेत की तस्वीर छापने की अनुमति दी।
- 1947 – बृहन मुंबई नगर निगम ने BEST कंपनी का अधिग्रहण किया।
- 1957 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
- 1959 – एक्सप्लोरर 6 ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की पहली तस्वीर भेजी।
- 1960 – आइवरी कोस्ट को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
- 1970 – पहला कंप्यूटर शतरंज टूर्नामेंट आयोजित हुआ।
- 1982 – अमेरिका, लेबनान और पीएलओ के बीच बेरुत में समझौता हुआ।
- 1985 – गीत सेठी विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
- 1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।
- 1994 – इज़राइल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरू हुई।
- 1996 – मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीव की संभावना मिली।
- 1998 – केन्या और तंजानिया के अमेरिकी दूतावासों पर हमले में 200 से अधिक लोग मरे।
- 1999 – नवाज शरीफ ने भारत से वार्ता की पेशकश की।
- 2000 – रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शक्ति विस्तार के लिए कानून पर हस्ताक्षर किए।
- 2003 – बगदाद में जॉर्डन दूतावास पर कार बम विस्फोट में 12 लोग मरे।
- 2005 – इज़रायल के वित्तमंत्री नेतन्याहू ने इस्तीफा दिया।
- 2008 – देना बैंक ने प्राइम लोन रेट 0.75% बढ़ाकर 14.25% की।
- 2008 – कॉर्पोरेशन बैंक ने बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50% की बढ़ोतरी की।
- 2012 – नाइजीरिया के चर्च पर हमले में 19 लोग मारे गए।
- 2019 – लीड्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 2 परमाणु मोटाई का सबसे पतला सोना बनाया।
- 2019 – अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किया गया।
- 2019 – पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित किया।
- 2020 – मॉरीशस में तेल रिसाव से पर्यावरणीय आपातकाल घोषित किया गया।
- 2020 – एक्जिम बैंक ने मोजाम्बिक को $250 मिलियन की सहायता दी।
- 2020 – पहली किसान विशेष पार्सल ट्रेन देवलाली से रवाना हुई।
- 2020 – अमेरिका ने हांगकांग की नेता कैरी लैम और अन्य पर प्रतिबंध लगाया।
- 2021 – बिजली गिरने से बिहार में 7, ओडिशा में 5 और बंगाल में 4 की मौत।
- 2021 – नीरज चोपड़ा ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने।
- 2022 – ISRO के नए रॉकेट SSLV की लॉन्चिंग सफल लेकिन सैटेलाइट से संपर्क टूटा।
- 2022 – अमेरिकी नौसेना का जहाज पहली बार भारत के लिए मरम्मत हेतु चेन्नई पहुँचा।
- 2022 – एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति चुने गए।
- 2022 – कोलंबिया में वामपंथी राष्ट्रपति गुस्ताव पेट्रो ने शपथ ली।
- 2023 – संसद ने मध्यस्थता विधेयक 2023 पारित किया।
- 2023 – दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 पारित किया गया।
- 2023 – कंबोडिया के राजा ने हुन मानेट को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- 2023 – WHO ने इराक को ट्रेकोमा मुक्त देश घोषित किया।
- 2024 – नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 लोगों की मौत।
- 2024 – बिहार के नवादा जिले में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल।
7 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1304 – इतालवी लेखक फ्रैन्सिस्को पेट्रार्क का जन्म।
- 1702 – मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर, मुग़ल सम्राट।
- 1871 – अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रसिद्ध कलाकार और साहित्यकार।
- 1900 – सर मलिक खिजर हयात तिवाना, ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के प्रधानमंत्री।
- 1904 – वासुदेव शरण अग्रवाल, भारतीय विद्वान।
- 1907 – सचिन्द्र लाल सिंह, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1925 – एम. एस. स्वामीनाथन, कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक।
- 1955 – सुरेश वाडकर, पार्श्वगायक।
- 1975 – चार्लीज थेरॉन, दक्षिण अफ्रीकी अभिनेत्री।
7 अगस्त को हुए निधन
- 1941 – रवीन्द्रनाथ टैगोर, नोबेल विजेता लेखक और भारत के राष्ट्रगान के रचयिता।
- 1974 – वर्जीनिया एपगर, अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट।
- 1976 – पी. सी. अदिचन, लोकसभा सदस्य।
- 2009 – गुलशन बावरा, गीतकार।
- 2011 – नैंसी वेक, WWII की प्रसिद्ध महिला लड़ाकों में एक।
- 2018 – एम. करुणानिधि, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 2019 – जे. ओम प्रकाश, निर्देशक और अभिनेता ऋतिक रोशन के नाना।
- 2023 – विलियम डेविड फ्रीडकिन, अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक।
- 2023 – मिर्को जियानसंटी, इतालवी मोटरसाइकिल रेसर।
- 2023 – जिम्मी विलियम प्राइस, अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी।
- 2023 – डीजे कैस्पर, अमेरिकी डिस्क जॉकी।
- 2024 – जैक रसेल, अमेरिकी रॉक गायक।
7 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- श्री रामभाऊ रामदासी महाराज पुण्यतिथि – लिम्बा (दिग्रस)।
- रवीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति दिवस।
- एम. करुणानिधि स्मृति दिवस।
- बालोतरा जिला स्थापना दिवस (राजस्थान)।
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस।
- राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस (AFI द्वारा घोषित)।
- विश्व स्तनपान सप्ताह समापन (01 से 07 अगस्त)।
एक टिप्पणी भेजें