-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 9 अगस्त

इस पोस्ट में पढ़िए 9 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 9 अगस्त

इतिहास की नजर में

9 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 1173 – इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।
  • 1329 – पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
  • 1483 – वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।
  • 1830 – लुई फिलिप फ्रांस के राजा बने।
  • 1831 – अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
  • 1842 – वेबस्टर-एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
  • 1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
  • 1902 – एडवर्ड VII को यूनाइटेड किंगडम के राजा का ताज पहनाया गया।
  • 1910 – अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
  • 1916 – कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया।
  • 1925 – राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में काकोरी कांड हुआ।
  • 1942 – महात्मा गांधी को 'भारत छोड़ो आंदोलन' के तहत गिरफ्तार किया गया।
  • 2022 – सिंगापुर ने पडांग को अपना 75वां राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
  • 2022 – ताइवान की सेना ने लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रिल शुरू की।
  • 2023 – जनरल मनोज पांडे ब्रिटेन में सैंडहर्स्ट अकादमी की परेड निरीक्षण के लिए रवाना हुए।
  • 2023 – भारतीय वेब ब्राउज़र डेवलपमेंट चैलेंज (IWBDC) शुरू हुआ।
  • 2023 – तटीय जलकृषि प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2023 संसद से पारित हुआ।
  • 2023 – राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (NRF) विधेयक 2023 राज्यसभा से पारित हुआ।
  • 2024 – ओडिशा में देश का पहला अनाज ATM शुरू हुआ।
  • 2024 – ब्राज़ील में विमान दुर्घटना में 62 लोगों की मौत हुई।

9 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1862 – गंगाधर मेहर, प्रसिद्ध ओडिया कवि।
  • 1876 – लॉर्ड लिटन द्वितीय, बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर।
  • 1891 – फ्रांसिस वर्नर वाईली, संयुक्त प्रांत के राज्यपाल।
  • 1892 – एस. आर. रंगनाथन, विख्यात पुस्तकालय वैज्ञानिक।
  • 1893 – शिवपूजन सहाय, उपन्यासकार।
  • 1909 – विनायक कृष्ण गोकाक, कन्नड़ साहित्यकार (ज्ञानपीठ विजेता)।
  • 1915 – हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1928 – मुंडक्कल मैथ्यू जेकब, भारतीय राजनीतिज्ञ।
  • 1933 – मनोहर श्याम जोशी, हिंदी साहित्यकार।
  • 1937 – अभिमन्यु अनत, हिंदी साहित्यकार।
  • 1938 – रोड लेवर, ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी।
  • 1954 – अशोक दीवान, भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी।
  • 1974 – महेश बाबू, भारतीय फिल्म अभिनेता।
  • 1991 – हंसिका मोटवानी, भारतीय अभिनेत्री।
  • 1993 – दीपा करमाकर, ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट।

9 अगस्त को हुए निधन

  • 1962 – हरमैन हेसे, जर्मन लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता।
  • 2002 – रामकिंकर उपाध्याय, कथावाचक व हिंदी साहित्यकार।
  • 2016 – कलिखो पुल, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2017 – सांवरलाल जाट, भारतीय राजनेता।
  • 2019 – ताकीस, ग्रीक मूर्तिकार।
  • 2020 – मनितोम्बी, भारतीय फुटबॉलर।
  • 2020 – जेम्स 'कमाला' हैरिस, WWE रेसलर।
  • 2021 – कमोडोर के. पी. गोपाल राव, महावीर चक्र से सम्मानित भारतीय नौसेना अधिकारी।
  • 2022 – प्रदीप शांताराम पटवर्धन, मराठी अभिनेता।
  • 2022 – रुडोल्फ एरिक कोएर्टजन, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट अंपायर।
  • 2023 – फर्नांडो विलाविसेन्सियो, इक्वाडोर के पूर्व सांसद।
  • 2023 – रॉबी रॉबर्टसन, कनाडाई गीतकार।

9 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • रक्षाबंधन पर्व (श्रावण पूर्णिमा)।
  • संस्कृत दिवस (श्रावण पूर्णिमा)।
  • श्री हयग्रीव जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा)।
  • श्री गायत्री जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा)।
  • भगवान श्रेयांस नाथ जी मोक्ष दिवस (जैन)।
  • श्री अमरनाथ गुफा दर्शन (कश्मीर)।
  • श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई जयंती।
  • श्री कलिखो पुल स्मृति दिवस।
  • भारत छोड़ो आंदोलन स्मृति दिवस (83वां)।
  • भारतीय क्रांति दिवस / अगस्त क्रांति दिवस।
  • राष्ट्रीय व्यापारी दिवस (44वां)।
  • विश्व आदिवासी दिवस।
  • नागासाकी दिवस।