-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 19 अगस्त

इस पोस्ट में पढ़िए 19 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 19 अगस्त

इतिहास की नजर में

19 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 1591 – फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
  • 1600 – मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
  • 1666 - शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
  • 1691 – स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।
  • 1757 - ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का कलकत्ता टकसाल में ढाला गया।
  • 1796 - स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किए।
  • 1839 – विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत फोटो तत्व की खोज को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद हुई।
  • 1895 – चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान जापान को सौंपा।
  • 1897 – लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन शुरू हुआ।
  • 1915 – नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।
  • 1919 - अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1944 - भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकड़ी को खदेड़ा गया।
  • 1949 - भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
  • 1964 - संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण हुआ।
  • 1970 – दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय को श्वेत का दर्जा दिया गया।
  • 1973 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1977 - सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1978 - ईरान के सिनेमा हॉल में आग लगने से 422 लोगों की मौत।
  • 1998 - सूडान व अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी मिसाइल हमले हुए।
  • 1999 - जी-8 देशों ने भारत की परमाणु नीति को लेकर आर्थिक मदद पर रोक लगाई।
  • 2000 - हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि बनीं।
  • 2003 - अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11.57 करोड़ डॉलर अनुदान देने का निर्णय लिया।
  • 2004 - वान डेन हुगेनबैंड ओलंपिक के सबसे तेज तैराक बने।
  • 2004 – गूगल ने IPO जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए।
  • 2005 - श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता पुनः शुरू करने पर सहमति बनी।
  • 2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया।
  • 2007 - स्पेसवॉक कर अंतरिक्ष स्टेशन पर मिशन एंडेवर के यात्रियों ने कार्य पूरा किया।
  • 2008 - भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की गई।
  • 2009 - कमांडर दिलीप डोंडी महादेई से विश्व भ्रमण पर रवाना हुए।
  • 2009 - बगदाद में बम विस्फोट से 101 की मौत, 565 घायल।
  • 2010 – अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ ऑपरेशन इराकी फ्रीडम समाप्त हुआ।
  • 2019 - आरजीयू के अनुसंधान दल ने मछलियों की 5 नई प्रजातियां खोजीं।
  • 2019 - गृह मंत्रालय ने CAPF की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने का निर्णय लिया।
  • 2019 - लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा श्रीलंका सेना के 23वें कमांडर बने।
  • 2019 - सत्येंद्र सिंह लोहिया ने कैटलीना चैनल पार कर एशिया के पहले दिव्यांग तैराक बने।
  • 2020 - कीथ क्रिस्टोफर रोवले दूसरी बार त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री बने।
  • 2021 - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज 5.0 लॉन्च किया।
  • 2021 - भारत और ADB ने बेंगलुरु मेट्रो के लिए $500 मिलियन ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 2022 - राजस्थान के पाली में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रेलर की भिड़ंत में 8 की मौत, 20 घायल।
  • 2022 - भारतीय वायुसेना की टीम अभ्यास पिच ब्लैक 2022 में भाग लेने ऑस्ट्रेलिया पहुंची।
  • 2023 - चंद्रमा पर उतरने से पहले रूस के लूना-25 में "आपातकालीन स्थिति" उत्पन्न हुई।
  • 2023 - लद्दाख के लेह में सैन्य वाहन खाई में गिरा, 9 सैनिक शहीद हुए।
  • 2023 - चीन ने ताइवान सीमा में वायुसेना और नौसेना का संयुक्त अभ्यास शुरू किया।
  • 2023 - हवाई में जंगल की आग से मरने वालों की संख्या 114 हुई।
  • 2024 - जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में CRPF इंस्पेक्टर शहीद।

19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1887 - एस. सत्यमूर्ति - भारत के क्रांतिकारी नेता।
  • 1891 - हरिशंकर शर्मा - प्रसिद्ध साहित्यकार, व्यंग्यकार और पत्रकार।
  • 1907 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी - प्रसिद्ध निबंधकार और आलोचक।
  • 1908 - अब्दुल राशिद ख़ान - पद्म भूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक।
  • 1911 - आरसी प्रसाद सिंह - प्रसिद्ध कवि और कथाकार।
  • 1918 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति।
  • 1928 - शिवप्रसाद सिंह - हिन्दी साहित्यकार।
  • 1941 - जसवंत सिंह रावत - परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक।
  • 1950 - सुधा मूर्ति - प्रसिद्ध समाजसेवी और लेखिका।
  • 1967 - नंदना सेन - अभिनेत्री।
  • 1982 - अरुंधति काटजू - समलैंगिक अधिकारों की अधिवक्ता।
  • 1985 - विजय कुमार - ओलंपिक एथलीट।
  • 1989 - रोहित खंडेलवाल - मॉडल और अभिनेता।

19 अगस्त को हुए निधन

  • 1909 - बदरुद्दीन तैयब जी - प्रसिद्ध न्यायाधीश और नेता।
  • 1927 - स्वामी सारदानन्द - रामकृष्ण मिशन के प्रमुख शिष्य।
  • 1987 - सचिन नाग - भारतीय तैराक।
  • 1987 - लक्ष्मीनारायण मिश्र - प्रसिद्ध नाटककार।
  • 1993 - उत्पल दत्त - प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक।
  • 2013 - रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर - हिंदी साहित्य के विद्वान।
  • 2019 - मोहम्मद ज़हूर "खय्याम" हाशमी - प्रसिद्ध संगीतकार।
  • 2019 - डॉ. जगन्नाथ मिश्र - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2020 - भास्कर मैती - पूर्व भारतीय गोलकीपर।
  • 2020 - गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन - पूर्व क्रिकेटर।
  • 2021 - ओ. एम. नांबियार - पीटी उषा के कोच।
  • 2023 - रॉन सीफास जोन्स - अमेरिकी अभिनेता।
  • 2023 - जॉन वारनूक - अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक।
  • 2023 - ग्लोरिया कोट्स - अमेरिकी संगीत रचयिता।
  • 2023 - कार्लो मज़ोने - इतालवी फुटबॉल खिलाड़ी।
  • 2024 - मारिया ब्रान्यास - 117 वर्षीय अमेरिकी-कैटलन महिला का निधन।

19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री नारायण महाराज पुण्यतिथि - नेर (यवतमाल)।
  • श्री शंकरदयाल शर्मा जयंती।
  • डॉ. जगन्नाथ मिश्र जयंती।
  • अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस।
  • अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस।
  • विश्व फोटोग्राफी दिवस।
  • विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day)।