-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

इतिहास की नजर में - 20 अगस्त

इस पोस्ट में पढ़िए 20 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रसिद्ध जन्मदिन और निधन, महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव की जानकारी एक ही जगह पर।

इतिहास की नजर में - 20 अगस्त

इतिहास की नजर में

20 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ ⚡

  • 1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।
  • 1641 – इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
  • 1781 - जॉर्ज वॉशिंगटन ने कॉर्नवॉलिस से लड़ने के लिए दक्षिणी सैनिकों को स्थानांतरित करना प्रारम्भ किया।
  • 1794 - नॉर्थवेस्टर्न ओहियो में फॉलन टिम्बर की लड़ाई लड़ी गई।
  • 1828 - राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता में हुआ।
  • 1847 - अमेरिकी सैनिकों ने चुरुबुस्को की लड़ाई में मैक्सिकन सैनिकों को हराया।
  • 1856 – ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
  • 1897 - रोनाल्ड रॉस ने मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
  • 1911 – न्यूयॉर्क टाइम्स से पहला टेलीग्राम पूरी दुनिया में भेजा गया।
  • 1914 – जर्मन सेना ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पर कब्जा किया।
  • 1921 - केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
  • 1949 - हंगरी में संविधान अंगीकृत किया गया।
  • 1953 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के सुल्तान को हटाया।
  • 1955 - मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकड़ों लोग मारे गए।
  • 1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1964 - इंटेलसेट ने कार्य आरंभ किया।
  • 1968 – चेकोस्लोवाकिया में कम्युनिस्ट तानाशाही पुनः स्थापित हुई।
  • 1972 - सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1977 – नासा ने वॉयेजर-2 अंतरिक्ष यान भेजा।
  • 1979 - चौधरी चरण सिंह ने 23 दिनों के भीतर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
  • 1988 - जिया उल हक की मृत्यु के बाद ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
  • 1988 - भारत-नेपाल में भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1991 - इस्तोनिया ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1994 - अमेरिका ने क्यूबा शरणार्थी नीति समाप्त की।
  • 1995 – दो ट्रेनों की टक्कर में 350 लोगों की मौत हुई।
  • 1998 - लिएंडर पेस ने पायलेट पेन टेनिस टूर्नामेंट जीता।
  • 1998 – अमेरिका ने अफगानिस्तान और सूडान पर मिसाइलें दागीं।
  • 2001 - विश्वनाथन आनंद ने अलेक्सेई शिरोव को हराकर खिताब जीता।
  • 2002 - अबू निदाल मृत पाए गए।
  • 2004 - फोर्ब्स ने शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की जिसमें सोनिया गांधी तीसरे स्थान पर रहीं।
  • 2008 - अरुणा साईराम को अमेरिका में सम्मान मिला।
  • 2008 - खाद उद्योग को ₹22,000 करोड़ की सब्सिडी की घोषणा हुई।
  • 2012 – म्यांमार में मीडिया सेंसरशिप खत्म हुई।
  • 2012 – काराकस में दंगे में 20 लोग मारे गए।
  • 2013 - रूसी पुलिस ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया।
  • 2019 - भारत-केन्या व्यापार समिति का नौवां सत्र समाप्त हुआ।
  • 2019 - चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया।
  • 2019 - अमेरिका ने नई क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2020 - चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में 1 साल पूर्ण किया।
  • 2020 - श्रीसेलम परियोजना में आग से 9 कर्मचारियों की मौत हुई।
  • 2020 - भारत और इज़राइल ने सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 2021 - चीन की संसद ने तीन बच्चों की नीति को स्वीकृति दी।
  • 2021 - महाराष्ट्र में ट्रक पलटने से 13 लोगों की मौत हुई।
  • 2022 - मोगादिशु आतंकी हमले में 20 लोग मरे, 50 घायल।
  • 2022 - लखनऊ में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।
  • 2022 - भारतीय तटरक्षक बल ने 28 लोगों को बचाया।
  • 2022 - चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने पर सहमति बनी।
  • 2023 - रूस का लूना-25 चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • 2023 - पाकिस्तान में बस में आग से 18 की मौत हुई।
  • 2023 - उत्तराखंड में बस दुर्घटना में 7 की मौत हुई।
  • 2023 - युवा20 शिखर सम्मेलन वाराणसी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
  • 2024 - भारत-मलेशिया के बीच छह समझौते हुए।
  • 2024 - शक्तिकांत दास दूसरे साल भी शीर्ष सेंट्रल बैंकर चुने गए।
  • 2024 - समोआ के डेरियस विसर ने एक ओवर में 39 रन बनाए, नया रिकॉर्ड।

20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1685 - फ़र्रुख़सियर - मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र।
  • 1799 - जेम्स प्रिंसेप - ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि पढ़ने में सफल।
  • 1915 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री।
  • 1917 - त्रिलोचन शास्त्री - प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
  • 1919 - न्यायमूर्ति बिपिनचंद्र दीवान - गुजरात और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश।
  • 1940 - राजेन्द्र कुमार पचौरी - प्रसिद्ध पर्यावरणविद।
  • 1944 - राजीव गांधी - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
  • 1944 - सलमा बेग (बेबी नाज़) - भारतीय अभिनेत्री।
  • 1946 - एन. आर. नारायणमूर्ति - इंफ़ोसिस के संस्थापक।
  • 1986 - तानिया सचदेव - भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी।

20 अगस्त को हुए निधन

  • 1929 - सिद्धारूढ़ स्वामी जी - कर्नाटक के प्रसिद्ध संत।
  • 1944 – रोमन रोलेन - फ्रांस के प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1985 - संत हरचंद सिंह लोंगोवाल - अकाली दल के अध्यक्ष।
  • 1991 - गोपीनाथ मोहंती - उड़िया साहित्यकार।
  • 2011 - राम शरण शर्मा - प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।
  • 2014 - बी. के. एस. आयंगर - योग गुरु।
  • 2022 - सैयद सिब्ते रजी - झारखंड और असम के पूर्व राज्यपाल।
  • 2022 - समर 'बद्रू' बनर्जी - भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान।
  • 2023 - बिल वुकोविच ll - अमेरिकी रेस कार ड्राइवर।
  • 2023 - इसाबेल क्रूक - कनाडाई-ब्रिटिश मानवविज्ञानी।
  • 2023 - नौशाद अली रिज़वी - पाकिस्तानी सेना अधिकारी व क्रिकेटर।
  • 2024 - पायलट बाबा (कपिल सिंह) - भारतीय वायुसेना के पूर्व विंग कमांडर।

20 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री शिवस्वरूपानंद स्वामी पाठक पुण्य तिथि - कारंजा (वाशिम)।
  • श्री संत सेना महाराज पुण्य तिथि।
  • सद्भावना दिवस (राजीव गांधी जयंती)।
  • श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती।
  • श्री सिद्धारूढ़ स्वामी जी पुण्यतिथि।
  • संत श्री हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस।
  • विश्व मच्छर दिवस।
  • ऊर्जा अक्षय दिवस (भारत)।